किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर : चमेली देवी
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पलवल जिप चेयरपर्सन चमेली द
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पलवल जिप चेयरपर्सन चमेली देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार किसानों की हर प्रकार की समस्याओं का निदान करने के प्रति गंभीर है। प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा सिरसा संसदीय क्षेत्र के दोनों जिलों में पराली समस्या ज्यादा गंभीर रही है। वे अपने जनसंपर्क अभियान के तहत गांव बहबलपुर, हिजरावां, नागपुर आदि में किसानों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग ने पांच साल का मास्टर प्लान तैयार कर मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा है। प्लान में करीब 1600 करोड़ की परियोजनाओं को हरी झंडी मिली तो प्रदेश में हर साल 70 लाख टन धान की पराली और 104 लाख टन गेहूं के फाने के निस्तारण में काफी हद तक मदद मिलेगी। इस अवसर पर करण ¨सह, प्रदीप कायत, हरदीप ¨सह सोढ़ी, दलबीर शाक्य, जीत ¨सह, अवतार ¨सह, महेन्द्र ¨सह आदि उपस्थित थे।