Move to Jagran APP

प्रदेश में बनेगी इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार: अशोक अरोड़ा

इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने बुधवार को टोहाना का दौरा कर

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Jul 2018 10:57 PM (IST)Updated: Wed, 11 Jul 2018 10:57 PM (IST)
प्रदेश में बनेगी इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार:  अशोक अरोड़ा
प्रदेश में बनेगी इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार: अशोक अरोड़ा

संवाद सूत्र, टोहाना :

loksabha election banner

इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने बुधवार को टोहाना का दौरा कर जहां श्रीसनातन धर्म मंदिर सभा के प्रधान स्वराज मड़िया के छोटे भाई बिट्टू मड़िया के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं पंचनद स्मारक ट्रस्ट के प्रधान अशोक मैहता के संस्थान पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। इस अवसर पर इनेलो प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व विधायक निशान ¨सह, हलका प्रधान हरि ¨सह डांगरा, शहरी प्रधान रमेश गोयल, सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रदेशायक्ष राज कक्कड़, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन सचिव जगदीश पाहवा, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल भाटिया, शमशेर चोपड़ा, अमृत सैनी, पूर्व पार्षद बलवीर शर्मा, सुभाष गोयल, नीटू पूनिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा में इनेलो पार्टी को अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में तो एक तरफा माहौल है। उन्होंने कहा कि इस बार फिर 1987 की आंधी आयेगी और इसमें भाजपा व कांग्रेस पूरी तरह से परास्त होगी। जबकि इनेलो-बसपा गठबंधन की प्रदेश में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि इनेलो व बसपा दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। वहीं गठबंधन से प्रदेश में इनेलो की ताकत बढ़ी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में प्रदेश के लोग भाजपा सरकार से खुश नहीं है। उन्होंने अच्छे दिन आने के लिए किये गए वादे को लेकर इसे समर्थन दिया था लेकिन अच्छे दिन की बजाये बुरे दिन आने से प्रदेश वासी भाजपा सरकार को चलता करने का मूड़ बना चुके है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.