देशभक्ति गीतों के साथ दी गई प्रस्तुति से दर्शक हुए भावविभोर
संवाद सूत्र, टोहाना : गांव इंदाछोई स्थित एसआरडी पब्लिक स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण
संवाद सूत्र, टोहाना :
गांव इंदाछोई स्थित एसआरडी पब्लिक स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में मार्केट कमेटी जाखल के चेयरमैन राजेश सिधानी ने शिरकत की। जबकि विशिष्ट अथिति के तौर पर कार्यकारी खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार गोयल, गांव के सरपंच रामकुमार बिरथलीया, पूर्व सरपंच राम ¨सह, बुआन के सरपंच हीरा लाल कंबोज, ठरवी सरंपच रामफल, लहरी के पूर्व सरपंच बलवान ¨सह नेहरा उपस्थित हुए। संस्था के चेयरमैन व पूर्व शिक्षा उपनिदेशक रामगोपाल कलोइया ने अतिथियों का स्वागत किया।
खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार गोयल ने विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की। वहीं प्रदर्शनी प्रभारी हरदीप गोदारा को भी बधाई दी। मंच संचालन शिक्षक राजेश कंबोज, हुश्नप्रीत कौर व रोहित कुमार ने किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर उपस्थिति का खूब मन मोहा। विद्यार्थियों ने हरियाणवी नृत्य, भंगड़ा, राजस्थानी लोकनृत्य आदि की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं उनके द्वारा देश भक्ति पर आधारित प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। प्रधानाचार्या संतोष कुमारी ने विद्यार्थियों की वार्षिक उपलब्धियों का उल्लेख किया। वहीं अध्यापकों की मेहनत को सराहा। जबकि विशेष सेवाओं के लिए अध्यापकों को सम्मानित भी किया गया। मुख्यातिथि राजेश सिधानी ने विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह् भेंट कर सम्मानित किया। जबकि छात्रा रजनीत कौर को मैरिट में स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया।