सौतेला पिता बेटी को ले गया रेस्टोरेंट और फिर किया दुष्कर्म
एक सौतेले पिता ने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बना दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जेएनएन, फतेहाबाद। एक सौतेला पिता अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाता रहा। गत दिवस जब पिता उससे रेस्टोरेंट में ले जाकर दुष्कर्म कर रहा था तो बेटी ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यहां के एक स्कूल में ही कंप्यूटर टीचर ने एक महिला से शादी रचाई। महिला की पहले से बेटी थी। सौतेला पिता बेटी पर गलत निगाह रखने लगा। वह तीन महीने से बेटी को हवस का शिकार बना रहा था। गत दिवस वह उसे मॉडल टाऊन स्थित पपीहा रेस्टोंरेंट में ले गया और दुष्कर्म किया।
इसी दौरान लड़की ने चुपके से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो उसने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें: Facebook पर किरायेदार महिला की बनाई फर्जी आइडी, फिर करने लगा ब्लैकमेल