चंद्रयान-2 की सफलता को लेकर गायत्री महायज्ञ किया
संवाद सहयोगी टोहाना अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में रविवार
संवाद सहयोगी, टोहाना :
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में रविवार को गायत्री परिवार शाखा टोहाना द्वारा विश्वकर्मा मंदिर में चंद्रयान -2 को सफल बनाने में लगे इसरो के वैज्ञानिकों के प्रयासों की शीघ्र सफलता को लेकर गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य यजमान के रूप में पुलिस विभाग से सुरेश कुमार ने परिवार सहित शिरकत की। वहीं गायत्री परिवार से तान सिंह, दर्शन शर्मा, रामानंद भारद्वाज, सेवानिवृत मुख्याध्यापक रमेश गर्ग, दिनेश कुमार, कांता देवी, रमेश कुमार एवं अमरजीत कौर आदि ने शिरकत कर गायत्री महामंत्र और महामृत्युंजय मंत्र से महायज्ञ में आहुतियां प्रदान की। गायत्री परिवार शाखा प्रवक्ता आशीष कौशिक ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में यज्ञ को सबसे श्रेष्ठ कर्म बताया है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रार्थना में बहुत अधिक शक्ति होती है, गायत्री महायज्ञ के द्वारा की गई प्रार्थना कभी निष्फल नहीं जाती। उन्होंने बताया कि गायत्री परिवार के 15 करोड़ कार्यकर्ताओं द्वारा चंद्रयान-2 की शीघ्र सफलता के लिए समस्त देश में यज्ञ के माध्यम से प्रार्थना की जा रही है।