विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियााणा: रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मौका, 20 से 24 जुलाई तक लगेगा 'व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह'

Published: Sat, 18 Jul 2026 03:04 PM (GMT+05:30)

फतेहाबाद जिला रोजगार कार्यालय 20 से 24 जुलाई तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह आयोजित करेगा। इसका उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को सरकारी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. फतेहाबाद में 20 से 24 जुलाई तक मार्गदर्शन सप्ताह।

  2. बेरोजगार युवाओं को सरकारी योजनाओं की मिलेगी जानकारी।

  3. स्वरोजगार विकल्पों और करियर चयन में मिलेगी सहायता।

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। रोजगार और स्वरोजगार के अवसर तलाश रहे युवाओं के लिए जिला रोजगार कार्यालय 20 से 24 जुलाई तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह आयोजित करेगा। इस दौरान बेरोजगार युवाओं को सरकारी योजनाओं, स्वरोजगार के विकल्पों और रोजगार विभाग की विभिन्न सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, ताकि वे अपनी योग्यता के अनुसार बेहतर करियर का चयन कर सकें।

जिला रोजगार अधिकारी डा. राजेश कुमार ने बताया कि महानिदेशक, रोजगार विभाग हरियाणा, पंचकूला के निर्देशानुसार जिले में पांच दिवसीय व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान रोजगार कार्यालय में आने वाले युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं, कौशल विकास, रोजगार के अवसरों तथा विभाग की विभिन्न सुविधाओं के बारे में विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई युवा उचित जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते।

इस मार्गदर्शन सप्ताह का उद्देश्य युवाओं को सही जानकारी देकर उन्हें रोजगार या स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना है। डा. राजेश कुमार ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अपील की कि वे 20 से 24 जुलाई के बीच जिला रोजगार कार्यालय पहुंचकर इस कार्यक्रम का लाभ उठाएं।

उन्होंने कहा कि कार्यालय आने वाले युवा अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं, ताकि उनकी योग्यता के अनुसार उचित परामर्श और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा सके। इससे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर तलाशने और अपने भविष्य की सही दिशा तय करने में मदद मिलेगी।