विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महज 280 रुपये में पहुंचें सालासर बालाजी धाम, फतेहाबाद से शुरू हुई नॉन-स्टॉप रोडवेज बस सेवा

Published: Thu, 15 Oct 2026 03:49 PM (IST)

फतेहाबाद डिपो ने शरद पूर्णिमा के अवसर पर सालासर बालाजी धाम के लिए नॉन-स्टॉप विशेष बस सेवा शुरू की है। ...और पढ़ें

फतेहाबाद से शुरू हुई नॉन-स्टॉप रोडवेज बस सेवा (फाइल फोटो)

फतेहाबाद से शुरू हुई नॉन-स्टॉप रोडवेज बस सेवा (फाइल फोटो)


HighLights

  1. फतेहाबाद से सालासर बालाजी के लिए विशेष बस सेवा शुरू

  2. शरद पूर्णिमा तक चलेगी यह नॉन-स्टॉप बस सेवा

  3. मात्र 280 रुपये किराया, सीधी यात्रा से समय की बचत

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। शरद पूर्णिमा के अवसर पर सालासर बालाजी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा रोडवेज के फतेहाबाद डिपो ने सालासर के लिए नान स्टाप विशेष बस सेवा शुरू कर दी है। शुक्रवार को अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।

यह बस शरद पूर्णिमा तक संचालित की जाएगी। विशेष बस सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को सालासर धाम तक पहुंचने के लिए बार-बार बस बदलने या लंबे रास्ते से सफर करने की परेशानी से राहत मिलेगी। बस निर्धारित समय पर फतेहाबाद से रवाना होकर दोपहर करीब दो बजे सालासर पहुंचेगी।

फतेहाबाद के हिसार रोड स्थित नए बस स्टैंड से विशेष बस सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी। बस हिसार से होते हुए नान स्टाप सालासर धाम तक जाएगी। निर्धारित समय के अनुसार बस सुबह 11 बजकर 24 मिनट पर हिसार पहुंचेगी और दोपहर करीब दो बजे तक सालासर पहुंच जाएगी।

280 रुपये प्रति सवारी रेट किया निर्धारित

विशेष बस की वापसी का समय शाम पांच बजे निर्धारित किया गया है। सालासर से चलने के बाद बस रात करीब साढ़े आठ बजे हिसार पहुंचेगी। इसके बाद यात्रियों को फतेहाबाद पहुंचने की सुविधा मिलेगी। एक ही दिन में सालासर बालाजी के दर्शन कर वापस लौटने की योजना बनाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह सेवा उपयोगी रहेगी। फतेहाबाद से सालासर तक विशेष बस का किराया 280 रुपये निर्धारित किया गया है। नियमित बस की तुलना में सीधे मार्ग से संचालन होने के कारण यात्रियों के समय और 30 रुपये किराये की बचत होगी। शरद पूर्णिमा पर सालासर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना रहती है।

शरद पूर्णिमा पर सालासर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए नान स्टाप विशेष बस सेवा शुरू की गई है। एक ही दिन में श्रद्धालु सालासर से फतेहाबाद भी आ सकते है।
मनोज कुमार, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो।