विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फतेहाबाद में भूना मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत

Published: Mon, 28 Sep 2026 07:10 PM (IST)

फतेहाबाद के भूना मोड़ पर रविवार रात तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक ...और पढ़ें

फतेहाबाद में भूना मोड़ पर भीषण सड़क हादसा। फोटो जागरण

फतेहाबाद में भूना मोड़ पर भीषण सड़क हादसा। फोटो जागरण

HighLights

  1. भूना मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी को टक्कर मारी।

  2. हादसे में बाइक सवार यशपाल की मौके पर ही मौत हो गई।

  3. स्कूटी चालक सागर गंभीर घायल, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद।

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। शहर के हिसार रोड स्थित भूना मोड़ के सामने रविवार रात तेज रफ्तार बाइक ने आगे चल रही स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जगजीवनपुरा निवासी यशपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार सागर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हादसे की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार यशपाल बाइक पर हिसार रोड की तरफ से आ रहा था। भूना मोड़ के सामने उसने आगे चल रही स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार सागर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं टक्कर के बाद बाइक का संतुलन बिगड़ने से यशपाल सड़क पर घिसटता हुआ काफी दूर जा गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर दोनों पक्षों के स्वजन देर रात नागरिक अस्पताल पहुंचे।

तीन बेटियों को पीछे छोड़ गया यशपाल

मृतक यशपाल जगजीवनपुरा का रहने वाला था और लकड़ी का काम करता था। वह शादीशुदा था और अपने पीछे तीन बेटियां छोड़ गया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। घटना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।