करवा चौथ पर ब्यूटी पार्लरों में छूट की बहार, 5000 का फेशियल 2500 रुपये में; एचडी की डिमांड बढ़ी
फतेहाबाद के ब्यूटी पार्लर करवा चौथ के लिए विशेष छूट और पैकेज दे रहे हैं, जिसमें 5000 का फेशियल 2500 ...और पढ़ें

करवाचौथ पर फतेहाबाद के ब्यूटी पार्लरों में भारी छूट, एचडी मेकअप की बढ़ी मांग।
HighLights
करवा चौथ पर ब्यूटी पार्लरों में विशेष छूट और पैकेज
5000 रुपये का फेशियल 2500 रुपये में उपलब्ध
मेकअप और उत्पादों की गुणवत्ता पर ध्यान दें
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। करवा चौथ पर सजने-संवरने की तैयारी कर रही महिलाओं को लुभाने के लिए शहर के ब्यूटी पार्लरों ने छूट और विशेष पैकेज पेश किए हैं। कहीं 5000 रुपये का फेशियल 2500 रुपये में किया जा रहा है, तो कहीं मेकअप और त्वचा की देखभाल से जुड़ी सेवाओं पर 30 से 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।
अलग-अलग बजट के हिसाब से दर सूची और पैकेज उपलब्ध कराए गए हैं। त्योहार पर महिलाएं कपड़ों और आभूषणों के साथ चेहरे की देखभाल तथा मेकअप पर भी ध्यान देती हैं। इसी मांग को देखते हुए पार्लरों में फेशियल, त्वचा की सफाई और मेकअप की सेवाएं दी जा रही हैं। महिलाएं अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सेवाएं चुन सकती हैं।
सिर्फ छूट नहीं, गुणवत्ता भी देखे
करवा चौथ पर लंबे समय तक टिकने वाले मेकअप और चेहरे पर निखार लाने वाली सेवाओं की मांग रहती है। महिलाएं अलग-अलग पार्लरों के दामों की तुलना कर सकती हैं, लेकिन केवल छूट देखकर पार्लर चुनना उचित नहीं है। त्वचा पर इस्तेमाल होने वाले उत्पादों की गुणवत्ता और वैधता के साथ साफ-सफाई पर भी ध्यान देना जरूरी है। घटिया उत्पादों से त्वचा में जलन, एलर्जी और संक्रमण का खतरा हो सकता है।
मेकअप की एडवांस बुकिंग
ब्राइडल मेकअप: दुल्हन जैसा भारी मेकअप, जिसमें बेस, आंखों का मेकअप और चेहरे की विशेष सज्जा शामिल है।
पार्टी मेकअप: कपड़ों और आभूषणों के अनुरूप हल्का या आकर्षक मेकअप।
एयरब्रश मेकअप: विशेष उपकरण से चेहरे पर मेकअप की पतली परत लगाकर एकसमान आधार तैयार किया जाता है।
एचडी मेकअप: कैमरे में चेहरे को स्वाभाविक और निखरा हुआ दिखाने के उद्देश्य से किया जाता है।
नेचुरल मेकअप: चेहरे की प्राकृतिक बनावट बनाए रखते हुए हल्का निखार दिया जाता है।
साफ्ट ग्लैम मेकअप: हल्के आधार के साथ आंखों और चेहरे को उभारने वाला मेकअप।
फेशियल और त्वचा की सफाई: चेहरे की सफाई, देखभाल और नमी बनाए रखने के लिए अलग-अलग फेशियल।
करवा चौथ पर महिलाएं विशेष रूप से तैयार होकर त्योहार मनाना चाहती हैं। इसी को देखते हुए अलग-अलग बजट के पैकेज और छूट दी जा रही है। मेकअप या फेशियल करवाते समय कीमत के साथ उत्पादों की गुणवत्ता और साफ-सफाई का ध्यान रखना भी जरूरी है।- हिना बजाज, संचालिका, हिना ब्यूटी पार्लर।
मेकअप हमेशा लाइट वाला करवाना चाहिए। करवा चौथ पर महिलाएं मेकअप अधिक करवा लेती है, जिससे चर्म रोग आ जाता है। यह मेकअप लंबे समय तक रहता है, ऐसे में लाइट ही मेकअप करवाना चाहिए।- डॉ. प्रीत , चर्म रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल।
