माता के गीतों पर झूमे श्रद्धालु
संवाद सूत्र टोहाना जैन गली स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में मां भगवती के जागरण का आयोजन कि
संवाद सूत्र, टोहाना :
जैन गली स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में मां भगवती के जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य ज्योति प्रचंड पुजारी बनवारी लाल शर्मा के निर्देशन में की गई। इस अवसर पर श्री दुर्गा संकीर्तन मंडल के सदस्यों द्वारा जागरण का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ किया गया। जागरण में भजन गायक रामदेव शर्मा ने देर रात्रि तक मां भगवती का भजनों के द्वारा गुणगान किया। उनके द्वारा प्रस्तुत भजनों ने श्रद्धालुओं को खूब आनंदित किया। बरवाला से आए झांकी कलाकार शुभम एंड वंश ने देररात्रि तक झांकियों का प्रदर्शन कर श्रद्धालुओं का खूब मन मोहा। मुनी लाल वर्मा ने संगीतमयी अंदाज में तारा रानी की कथा प्रस्तुत की । जिसे सुनने के लिए श्रद्धालु प्रात: तक जमे रहे। देर रात्रि ज्योति की महिमा का बखान किया गया। वहीं मास्टर चूनी लाल, प्रेम कुमार आदि ने भी अपनी प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को आनंदित किया। सुबह आरती से पहले बच्चों को लोरिया दी गई। इस अवसर पर मंदिर सभा प्रधान कृष्ण बंसल, मुनी लाल वर्मा, विनोद बंसल, रामकुमार, सतनाम सिंह, विकास वर्मा, गुड्डू शर्मा, मान सिंह वर्मा, नरेंद्र जैन, जसवंत बंसल, राजकुमार जैन, तरसेम जैन आदि उपस्थित थे।