ई-दिशा केंद्र में बीएसएनएल का इंटरनेट रहा बंद, लोग दिनभर रहे परेशान
फतेहाबाद बीएसएनएल की केबल कटने के कारण ई-दिशा केंद्र में इंटरन
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :
बीएसएनएल की केबल कटने के कारण ई-दिशा केंद्र में इंटरनेट सेवाएं बंद रही। जिससे काम करवाने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहां पर मौजूद अधिकारी लोगों को आश्वासन देते रहे कि कुछ समय बाद सेवाएं शुरू हो जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कार्यालय बंद होने से महज एक घंटे पहले ही नेट की सेवाएं शुरू हो पाई। इस दौरान सभी लोग वहां से चले भी गए थे। यहां पर काम करवाने आने वाले लोगों को परेशानी हुई और अधिकारियों के प्रति नराजगी जताते हुए वापस जाना पड़ा। वही बताया जा रहा है कि बीएसएनएल की केबल कटने के कारण यह दिक्कत आई। वहीं ई-दिशा के अधिकारियों ने प्राइवेट कंपनी के नेटवर्क से कुछ काम चलाने का प्रयास किया। इस कारण केवल सरल केंद्र पर ही कुछ काम हो सके। फर्द व इकरारनामे सहित अन्य काम प्रभावित हुए।
छुट्टी के बाद सोमवार सप्ताह का पहला दिन था। इस दिन लोगों की भीड़ भी अधिक होती है। सुबह से ही ई-दिशा केंद्र में लोगों की लाइनें लग गई। लेकिन रविवार रात को ही बीएसएनएल की लीज लाइन की केबल कट गई। जिससे सारी सेवाएं ठप हो गई। यहां पर आने वाले लोगों को आश्वासन दिया गया कि कुछ समय बाद इंटरनेट सेवाएं शुरू हो जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। करीब चार बजे के आस-पास सेवाएं दुरुस्त हो सकी। वहीं बीएसएनएल के अधिकारियों को सही जानकारी प्राप्त न होने के कारण सेवा को दुरुस्त करने में दिक्कत आई।
सेवाएं शुरू हुई तो लोग नहीं मिले
करीब चार बजे के आसपास बीएसएनएल की सेवाएं सुचारू हुई। लेकिन तब तक सभी लोग घर जा चुके थे। दिनभर लोग इंतजार करते रहे थे। मंगलवार को फिर इन लोगों को वापस आना पड़ेगा। सबसे अधिक परेशानी फर्द निकालने व इकरारनामे सहित अनेक दस्तावेज पूरा करवाने के लिए दिक्कत आई। ई-दिशा केंद्र के अधिकारी दिनभर बीएसएनएल के अधिकारियों को फोन करते रहे। लेकिन सही जानकारी न होने के कारण उपभोक्ता भी असमंजस की स्थित में रहे। दोपहर तक नेट न चलने के कारण सभी लोग वापस चले गए।
प्राइवेट नेट से सरल केंद्र किया शुरू
जब बीएसएनएल की लाइन ठीक नहीं हुई तो ई-दिशा केंद्र के अधिकारियों ने प्राइवेट इंटरनेट से सरल केंद्र को सुचारू कर दिया। जिससे कुछ लोगों को परेशानी कम हुई। लेकिन जिन उपभोक्ता को फर्द व जमीनी संबंधित कागाजात की जानकारी हासिल करनी थी वो नहीं हो सकी। ड्राइविग लाइसेंस आदि काम होते रहे।
ये बोले लोग
सुबह से ही ई-दिशा केंद्र में आ गया था। मुझे अपना रहननाम रद करवाना था। इसके लिए उनके साथ महिलाएं भी आई थी। यहां आने के बाद पता चला कि इंटरनेट सेवाएं बंद है। कुछ समय बाद शुरू हो जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दिनभर इंतजार किया। लेकिन कुछ नहीं हुआ। तीन बजे के बाद मैं वापस भी आ गया। अब फिर मंगलवार को जाना पड़ेगा।
शिव शंकर
अनाजमंडी फतेहाबाद।
बॉक्स..
गांव से सुबह ही फतेहाबाद आ गया। यहां आने के बाद लोगों की भीड़ थी और पता चला कि नेट न चलने के कारण काम नहीं हो रहा है। वहां पर मौजूद अधिकारियों से पूछा तो बताया कि कुछ समय बाद काम हो जाएगा। लंच के बाद भी जब सेवाएं शुरू नहीं हुई तो वो वापस आ गया। उसे इंतकाल दर्ज करवाने की रसीद लेनी थी।
::मुनीश चंदेल, भिरडाना
----------
किसी काम के लिए उसे अपनी जमीन की फर्द निकलवानी थी। लेकिन जब यहां आया तो पता चला कि कुछ भी सिस्टम काम नहीं कर रहा है। इसके बाद वे अधिकारियों से भी मिला। लेकिन कोई सही जवाब नहीं मिला। अब उसे फिर मंगलवार को आना पड़ेगा। फर्द न मिलने के कारण उसका काम भी एक दिन लेट हो गया है।
::कृपाराम बिश्नोई
ढाणी माजरा।
--------
मैं पहले फतेहाबाद रहता था। लेकिन अब काम के चलते फरीदाबाद रह रहा है। यहां पर जमीन का रहननामा करवाना था। इसके लिए उन्होंने तीन से चार लोगों को भी बुला लिया था। लेकिन यहां आने के बाद पता चला कि नेट नहीं चल रहा है। अधिकारी भी कोई सही जवाब नहीं दे पा रहे थे। यहीं कारण है कि उसे आज फिर उन्हें फतेहाबाद रूकना पड़ेगा।
पवन कुमार।
------
कागजी कार्रवाई के लिए उसे फर्द की जरूरत थी। इसलिए वह फतेहाबाद आया था। लेकिन यहां आने के बाद पता चला कि इंटरनेट बंद है। इस कारण वह वापस चला गया। अधिकारी को कोई और व्यवस्था करनी चाहिए थी। दुलीचंद भिरडाना।
-----------
बीएसएनएल की केबल कटने के कारण दिक्कत आई थी। जमीन के अंदर कही केबल कटने के कारण ढूंढने में समय लगा था। इस कारण देरी हो गई। अब सेवाएं सुचारू कर दी गई है।
::रमेश तनेजा
एसडीओ बीएसएनएल फतेहाबाद।
------
केबल कटने के कारण सेवाएं प्रभावित हुई थी। दोपहर बाद सेवाएं सुचारू हो सकती। सरल केंद्र को तो प्राइवेट इंटरनेट से सुचारू कर दिया था। लेकिन अन्य साइट नहीं चली। इस कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।
सिकंदर
इंचार्ज एनआईसी