दूसरे दिन बूंदाबांदी, गर्मी से राहत
जागरण संवाददाता फतेहाबाद बेशक मानसून ने जिले में दस्तक दे दी हो लेकिन अभी तक जिले में मू
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद: बेशक मानसून ने जिले में दस्तक दे दी हो, लेकिन अभी तक जिले में मूसलाधार बारिश नहीं हुई। गत दो दिन से बूंदाबांदी ही हो रही है। हालांकि मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आगामी सोमवार तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। हालांकि शुक्रवार सुबह को जिले के कुछ क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। इससे सुबह एक बार तो गर्मी से राहत मिल गई, लेकिन जिस तरह लोग मानसून की शुरुआत में तेज बारिश की अपेक्षा कर रहे थे। उस हिसाब से बारिश नहीं हुई। सुबह बारिश होने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जो अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम तापमान भी घटकर 26 डिग्री पहुंच गया। ऐसे में करीब 3 डिग्री तापमान की कमी दर्ज हुई। वहीं मानसून की आहट के साथ ही किसानों ने धान की रोपाई तेज कर दी। जिले में अब तक 30 हजार हेक्टेयर में धान की रोपाई की गई हैं। इस बार धान रोपाई का लक्ष्य एक लाख हेक्टेयर हैं। अधिकांश रोपाई 15 जुलाई के आसपास पूरी होने की संभावना है। इस बार जिले में बासमती के साथ परमल धान की रोपाई भी अधिक होने की उम्मीद है। इसकी वजह कोरोना काल में बासमती धान निर्यात अधिक नहीं हुआ तो भाव भी अपेक्षा के अनुरूप किसानों को नहीं मिलेगा। ऐसे में परमल धान की सरकारी खरीद तो होगी ही। बिना बारिश फसल पर प्रभाव
जिले में अभी तक अच्छी बारिश नहीं हुई। इसका असर फसलों पर पड़ रहा है। भट्टू, भूना, फतेहाबाद क्षेत्र के ग्रामीण बेल्ट में कपास की खेती अधिक होती है, लेकिन बारिश न होने की वजह से कपास की फसल सही से बढ़वार नहीं ले रही। वहीं किसान कम बारिश के चलते अब तक ग्वार व बाजरे की बिजाई भी नहीं कर पा रहे है। किसानों को उम्मीद है कि आगामी कुछ दिनों में मानसून की अच्छी बारिश होगी। इसके बाद ही वे फसलों की बुआई करेंगे। 29 तक मौसम परिवर्तनशील
खिचड़ प्रदेश में 29 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। ऐसे में किसान धान की रोपाई का कार्य कर सकते हैं। जहां पर अच्छी बारिश हुई है, वहां पर किसान खरीफ की फसलों की बुआई कर सकते हैं।
- मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष, मौसम विभाग, एचएयू