आप नेताओं ने चलाया डोर-टू-डोर अभियान
आम आदमी पार्टी के फतेहाबाद विधानसभा अध्यक्ष अंगद ढींगसरा के न
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :
आम आदमी पार्टी के फतेहाबाद विधानसभा अध्यक्ष अंगद ढींगसरा के नेतृत्व में डोर-डू-डोर अभियान चलाया गया। ढींगसरा ने बताया कि देश में लोकतंत्र की हत्या हो चुकी है तथा भारतीय जनता पार्टी अलोकतांत्रिक तरीके व जिसकी लाठी उसकी भैंस की नीति से सत्ता चला रही है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनावों में जिस तरह से भाजपा ने बहुमत कम होते हुए भी राज्यपाल ने भाजपा के उम्मीदवार को मुख्यमंत्री की शपथ के लिए न्यौता दिया, वह घोर अलोकतांत्रिक है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में देश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल रही है तथा मुख्यमंत्री दिल्ली में सभी के लिए विर्श्व स्तरीय सरकारी स्कूल, बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं, भारत में सभी राज्यो से सस्ती बिजली, मुफ्त पानी आदि सुविधाएं दी हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान सुरेश, डा. सुल्तान, राकेश, हवा ¨सह, विरेन्द्र, मदन लाल, मुकेश, अशोक, दलबारा, कुलदीप, दलीप ,अशोक, संदीप, वेदप्रकाश आदि उपस्थित थे।