Move to Jagran APP

75 पार नहीं, सत्ता से बाहर जाएगी भाजपा: दिग्विजय सिंह

संवाद सूत्र रतिया इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री अब की बा

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 11:34 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 11:34 PM (IST)
75 पार नहीं, सत्ता से बाहर जाएगी भाजपा: दिग्विजय सिंह
75 पार नहीं, सत्ता से बाहर जाएगी भाजपा: दिग्विजय सिंह

संवाद सूत्र, रतिया :

loksabha election banner

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री अब की बार 75 पार की बात कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता 75 पार नहीं, बल्कि सत्ता के बाहर करने का काम करेगी। इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार को रतिया क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे और वह आगामी 25 सितंबर को पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. देवी लाल की जयंती पर महम में आयोजित सम्मान सम्मेलन के लिए क्षेत्र के लोगों को न्योता देने के लिए आए थे। इस अवसर पर उनके साथ जजपा के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह भी साथ उपस्थित थे।

दिग्विजय ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले विशेषकर किसानों के साथ अनेक वादे किए थे, जिसमें स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करना था, जो तक नहीं किया गया और यहां तक की किसान की अनेक फसलों के लिए लिमिट बनाई गई हैं और यहां तक की आने वाले समय में गेहूं पर भी लिमिट बना सकती है। इस सरकार में बेरोजगारी चरम सीमा पर है और हरियाणा के लड़कों को चपरासी तक की नौकरियां दी जा रही हैं, जबकि गुजरात के लोगों को उच्च पदों पर नौकरियां दी जा रही हैं। उन्होंने हाल ही में प्रदेश में 80 एसडीओ की नियुक्ति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इसमें मात्र 2 ही हरियाणा के हैं।

इस अवसर पर उनके साथ जजपा के जिला प्रधान सुरेंद्र लेगा, डा. मीरानंदा, शमशेर भुक्कल, हलका प्रधान राकेश सिहाग, जगजीत सिंह फौजी, अजमेर सिंह चौहान, गुरप्रीत सिंह जेई आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.