घर-घर जाकर दी डेंगू बीमारी की जानकारी
जासं, फतेहाबाद : समाज सेवी संस्था आवाज के सदस्यों ने अध्यक्ष गोल्डी ग्रोवर के नेतृत्व में लाजपत नगर
By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Nov 2017 03:01 AM (IST)Updated: Sat, 11 Nov 2017 03:01 AM (IST)
जासं, फतेहाबाद : समाज सेवी संस्था आवाज के सदस्यों ने अध्यक्ष गोल्डी ग्रोवर के नेतृत्व में लाजपत नगर, अशोक नगर व माजरा रोड पर घर-घर में जाकर डेंगू जैसी बीमारियों से बचने के लिए आस-पास सफाई रखने का आह्वान किया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष ने लोगों से अपील की वह अपने घर में गंदा पानी जमा ना होने दें और ना ही अपने आस-पड़ोस में कूड़ा-कर्कट को इकट्ठा होने दें। इस मौके पर उनके साथ आवाज संस्था के उपाध्यक्ष रमन चौपड़ा, सचिव कपिल बजाज, कोषाध्यक्ष कपिल मेंहदीरत्ता, अमित बत्तरा, संदीप छाबड़ा, नवीन गोस्वामी, रोहित चुघ, नीतिन कुमार, दीपक मेहता, कमल गोयल, कपिल तेहरिया, मुकेश चौपड़ा सहित संस्था के अनेक सदस्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें