सुशिक्षित समाज का सारथी बना रहा दैनिक जागरण
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद: दैनिक जागरण ने हर वर्ग की आवाज उठाई है। हर क्षेत्र में बदल
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद: दैनिक जागरण ने हर वर्ग की आवाज उठाई है। हर क्षेत्र में बदलाव पर जोर दिया। शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए भी कई बार आवाज बुलंद की। वर्ष 2017 में भी दैनिक जागरण ने ऐसे कई मुद्दों को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद सरकार ने संज्ञान भी लिया जिसके चलते कुछ नए निर्णय लिए गए। 4 अक्टूबर 2017 को दैनिक जागरण ने स्टेट पेज पर एक समाचार प्रकाशित किया था। उसका शीर्षक था- इस प्रकाश पर्व पर शिक्षा लोक में अंधियारा। इस समाचार के जरिये दैनिक जागरण ने लाखों निरक्षरों की आवाज उठाई थी। दरअसल, सरकार ने साक्षर भारत मिशन को रोक दिया गया था। जबकि पड़ोसी राज्यों में इस योजना को विस्तार दिया था। यह खबर छपने के बाद राज्य सरकार ने संज्ञान भी लिया। इसके बाद सरकार ने 16 अक्टूबर को घोषणा कर दी कि इस कार्यक्रम को 31 दिसंबर तक के लिए बढाया जा रहा है। इस जागरण प्रभाव के बाद एक और समाचार छपा था। इसका शीर्षक था- अपेक्षा के आंगन में उम्मीदों के दीप जला गया दैनिक जागरण।
------------
इन खबरों पर भी लिया संज्ञान
पहला केस : 9 दिसंबर के अंक में दैनिक जागरण ने कंप्यूटर शिक्षा में बाबुओं की उपेक्षा का वायरस शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था जिसमें बताया गया कि किस तरह से विद्यार्थी कंप्यूटर शिक्षा से वंचित हैं। उपायुक्त डॉ. हरदीप ¨सह ने खबर पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत व्यवस्था करने के आदेश जारी किए।
.....
दूसरा केस : छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर को लेकर दैनिक जागरण ने 27 नवंबर को, छात्राएं कहां से सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर, स्कूलों में ट्रेनर ही नहीं, शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था। इसके बाद शिक्षा विभाग ने संज्ञान लेते हुए स्कूलों में व्यवस्था कर दी है।
--------
तीसरा केस: शहर के अशोक नगर में मुख्य शिक्षक द्वारा मिड डे मील व शौचालय में गड़बड़ी करने के मामले को उजागर किया। जिस पर शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया और जांच करवाई। जिसके बाद मुख्य शिक्षक को चार्जशीट किया जा चुका है।
--------
चौथा केस: शहर के स्वामी नगर के राजकीय प्राइमरी स्कूल की कंडम हालत को लेकर दैनिक जागरण ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। जिसके बाद विभाग ने स्कूल का निरीक्षण किया और मरम्मत के लिए बजट जारी किया। स्कूल नई बि¨ल्डग को लेकर प्रक्रिया जारी है।