कांग्रेस और भाजपा ने प्रदेश में फैलाया अस्थिरता का माहौल: निशान ¨सह
इनेलो किसान प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान ¨सह ने कहा कि
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :
इनेलो किसान प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान ¨सह ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने बीते 14 साल के सत्ताकाल में एक विकसित प्रदेश में अपनी गलत नीतियों से अस्थिरता का माहौल पैदा करके इसे बर्बाद करने का काम किया है। एक तरह से हरियाणा की जनता ने पहले कांग्रेस के 10 साल और अब भाजपा के 4 साल के कार्यकाल को 14 बरस वनवास की तरह झेला है, जिससे निजात पाने के लिए वह जननायक स्व देवीलाल के आदर्शों की पार्टी इनेलो को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। वे जाट धर्मशाला में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान विधायक बलवान दौलतपुरिया, जिलाध्यक्ष बलविन्द्र कैरों, राष्ट्रीय सचिव युद्धवीर आर्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुलजीत कुलड़िया, आत्मप्रकाश बत्तरा, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र लेगा, हलकाध्यक्ष भरत ¨सह परिहार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनेलो नेता निशान ¨सह ने भूपेन्द्र ¨सह हुड्डा की जिला फतेहाबाद में निकाली गई जनक्रांति रथ यात्रा को पूरी तरह से विफल बताया। उन्होंने कहा कि उनकी इस यात्रा का उद्देश्य जनहित मुद्दों को उठाने की बजाय, केवल मात्र अपनी ही पार्टी के नेताओं को नीचा दिखाने भर के लिए बाहरी लोगों को जुटा निकाली गई यात्रा से आगे नहीं बढ़ सका। उन्होंने पूर्व सीएम हुड्डा पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि हरियाणा को विकास के नाम पर यदि विनाश की तरफ धकेलने का सबसे बड़ा गुनाहगार है तो वह केवल मात्र पूर्व सीएम हुड्डा ही है। इस अवसर पर सरोज सांगा, सुमनलता सिवाच, एडवोकेट राजेश शर्मा, पवन चुघ, हरि ¨सह मेहरिया आदि उपस्थित थे।