सिविल सर्जन ने 15 कर्मचारी किए बर्खास्त, डीसी के आदेश पर करवाए ज्वाइन
शहर के हुडा सेक्टर स्थित पॉलीक्लीनिक में तैनात 15 कर्मचारिया
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : शहर के हुडा सेक्टर स्थित पॉलीक्लीनिक में तैनात 15 कर्मचारियों को सिविल सर्जन ने बर्खास्त कर दिया। ये कर्मचारी 10 सितंबर को सामूहिक छुट्टी लेकर विधानसभा घेराव में भाग लेने के लिए गए थे। 11 सितंबर को जब कर्मचारी ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए पहुंचे तो सिविल सर्जन डा. मनीष बंसल ने ज्वाइन करवाने से इंकार कर दिया। सिविल सर्जन कार्यालय ने कर्मचारियों को बर्खास्त करने का नोटिस जारी कर दिया। मामले को लेकर कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। कर्मचारी बोले की हम ज्वाइ¨नग करना चाहते है लेकिन सिविल सर्जन जानबूझकर ज्वाइन नहीं करवा रहे हैं जबकि अन्य जिलों में तैनात पॉलीक्लीनिक कर्मचारी काम पर आ रहे हैं। यहां पर परेशान किया जा रहा है। ज्वाइ¨नग को लेकर दिनभर ड्रामा चलता रहा। कर्मचारी उपायुक्त के पास पहुंचे तो ज्वाइ¨नग के आदेश जारी हुए। इसके बाद कर्मचारी काम पर लौट आए।
मामले के अनुसार पॉलीक्लीनिक कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर विधानसभा घेराव के लिए गए थे। जिसमें फार्मासिस्ट, क्लर्क, एएनएम, एमपीएचडब्ल्यू तथा अन्य स्टाफ शामिल था। कर्मचारी न आने के कारण ओपीडी व इमरजेंसी सेवाएं बिल्कुल बंद रही थी। इसके अलावा विभाग को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के कैंप को रद करना पड़ा था। अगले दिन कर्मचारी जब ड्यूटी पर पहुंचे तो सिविल सर्जन ने ज्वाइन करवाने से इंकार कर दिया था। सिविल सर्जन ने कहा कि कर्मचारी बिना बताए छुट्टी पर गए हैं। कर्मचारी ड्यूटी पर ज्वाइन करवाने के लिए बार-बार सिविल सर्जन से मांग करते रहे। लेकिन सिविल सर्जन ने नहीं करवाया और 12 सितंबर को कर्मचारियों के बर्खास्तगी के आदेश जारी कर दिए। कर्मचारी डीसी के पास पहुंचे और कहा कि सभी जिलों से कर्मचारी छुट्टी पर गए थे, सभी ने अगले दिन ज्वाइन कर लिया है। लेकिन यहां पर तंग किया जा रहा है। उपायुक्त ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए कर्मचारियों को ड्यूटी ज्वाइन करवाने के आदेश दे दिए। बृहस्पतिवार को सुबह कर्मचारियों ने काम भी शुरू कर दिया। देर शाम ज्वाइ¨नग का औपचारिक पत्र जारी, सिविल सर्जन ने किया इंकार :
देर शाम को पॉलीक्लीनिक कर्मचारियों को 12 सितंबर से ड्यूटी ज्वाइन करने का पत्र भी जारी कर दिया गया। इसकी पुष्टि पॉलीक्लीनिक इंचार्ज एवं उप सिविल सर्जन डा.संगीता अबरोल ने की है। अबरोल का कहना है कि कर्मचारियों को 12 सितंबर को ज्वाइन करवा दिया गया है। लेकिन सिविल सर्जन ने किसी भी तरह को आदेश जारी होने से इंकार कर दिया। पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि मी¨टग के बाद कर्मचारियों को 12 सितंबर से ज्वाइ¨नग करवा दी गई है।
::::बिना बताए कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आए थे। इसके चलते कर्मचारियों को बर्खास्त करने के नोटिस जारी किए गए हैं। मैंने किसी कर्मचारी को अभी तक ज्वाइन नहीं करवाया है।
- डा.मनीष बंसल
सिविल सर्जन फतेहाबाद