भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने किया विकास परियोजनाओं का उद्घाटन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला ने कहा कि विभिन्न य
संवाद सूत्र, टोहाना : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला ने कहा कि विभिन्न योजनाओं में दिल्ली व चंडीगढ़ के स्तर पर होने वाले भ्रष्टाचार के खेल पर केंद्र व प्रदेश सरकार ने पूर्ण रूप से अंकुश लगाया है। उन्होंने कहा कि जिला व ग्रामस्तर पर भी भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए ई-शासन प्रणाली के तहत अनेक योजनाओं को ऑनलाइन किया गया है ताकि लोगों को पारदर्शी शासन मिले। वे गांव शक्करपुरा, धारसूल व दीवाना आदि गांवों में विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। ¨सचाई विभाग द्वारा गांव शक्करपुरा में निर्मित बरसाती पानी की निकासी के लिए अनाज मंडी से रंगोली नाला तक आरसीसी पाइप लाइन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने गांव के विकास के लिए 40 लाख रुपये देने की घोषणा की। गांव में साढ़े 3 करोड़ रुपये के विकास कार्य पहले ही हो चुके हैं। गांव दीवाना में विभिन्न विकास कार्यो के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस गांव में भी पहले 7 लाख रुपये के विकास कार्य हो चुके हैं। उन्होंने गांव धारसूल में रजवाहा बुर्जी के निर्माण कार्य का भी उद्घाटन किया। इस कार्य पर 4 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत आई है। ढाणीथेह गांव की तरफ से रखी गई विभिन्न मांगों को भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने जल्द ही पूरा करवाए जाने की घोषणा की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने जाखल के सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल में चल रहे विभिन्न कार्य की गुणवत्ता जांच की।