Move to Jagran APP

भाजपा सरकार ने नौकरियों में पर्ची और खर्ची के खेल को किया खत्म : बराला

संवाद सूत्र टोहाना गांव समैण में शनिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के दर्जनों कार्यकर्ता

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Apr 2019 11:33 PM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2019 11:33 PM (IST)
भाजपा सरकार ने नौकरियों में पर्ची और खर्ची के खेल को किया खत्म : बराला
भाजपा सरकार ने नौकरियों में पर्ची और खर्ची के खेल को किया खत्म : बराला

संवाद सूत्र, टोहाना :

loksabha election banner

गांव समैण में शनिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला की अगुवाई में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की साफ नियत और पारदर्शी शासन की व्यवस्था से प्रभावित होकर भाजपा में आस्था जता रहे हैं।

बराला ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी का पटका पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो माहौल बना है, उसके आधार पर हम लोकसभा चुनाव में सभी दस सीटें जीतेंगे। बराला ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिदा है। कांग्रेस ने हमेशा झूठ बोलकर गरीबों को गुमराह किया है। कांग्रेस ने वर्ष 2004 के घोषणा पत्र में हर घर बिजली पहुंचाने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि पिछले 20 साल की अगर बात करें तो प्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए खूब मारामारी मची। एक आम धारणा बन चुकी थी कि बिना पर्ची और बिना खर्ची सरकारी नौकरियां नहीं मिल सकती, लेकिन ग्रुप डी की भर्ती ने बता दिया है कि अब पर्ची (सिफारिश) और खर्ची (रिश्वत) का खेल बंद हो गया है।

इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन रिकू मान, जयदीप बराला, निजी सचिव कृष्ण नैन, गुरदीप डांगरा, मास्टर मोमन, जिले सिंह बराला आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.