कारगिल विजय दिवस पर भारत विकास परिषद ने किया पौधारोपण
संवाद सहयोगी टोहाना कारगिल विजय दिवस की 21वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य भारत विकास परिषद द्वारा जमालपुर शेखां रेलवे स्टेशन पर पौधारोपण किया गया। वहीं लगाए गए पौधों की देखभाल करने के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए।
संवाद सहयोगी, टोहाना :
कारगिल विजय दिवस की 21वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य भारत विकास परिषद द्वारा जमालपुर शेखां रेलवे स्टेशन पर पौधारोपण किया गया। वहीं लगाए गए पौधों की देखभाल करने के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए।
संस्था के संरक्षक अनूप कुमार ने बताया कि भारत विकास परिषद द्वारा प्रतिवर्ष कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर इस युद्ध में हुए शहीद वीर सैनिकों की याद में कार्यक्रम अथवा सहायतार्थ कार्य किया जाता है। इस वर्ष पर्यावरण के लिए पौधरोपण किया गया। उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानियों को देश वासियों द्वारा याद रखना अति आवश्यक होता है। सैनिकों की शहादत की बदौलत ही देश व देशवासी सुरक्षित हैं। भारत विकास परिषद द्वारा नागरिकों के दिलों में राष्ट्रीयता की भावना के विकास के लिए विभिन्न देशभक्ति के कार्यक्रम समय-समय पर किए जाते हैं। इस बार कोरोना महामारी के चलते पौधारोपण किया गया। इस अवसर स्टेशन मास्टर हरभजन लूना, खुशी राम मीना, अनूप कुमार, कुश भार्गव, जितेंद्र बंसल, रघुनाथ राय, दीपक अरोड़ा, संजू गर्ग, सुशील गुप्ता, अरुण कंबोज आदि उपस्थित थे।