वसंत पंचमी पर किया भजन गायन
त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस उत्सव की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से की गई।
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में वसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस उत्सव की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से की गई। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। कार्यक्रम में अध्यापकों द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों ने समां बांध दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पीले चावलों का प्रसाद भी वितरित किया गया। स्कूल प्राचार्य अरुण शर्मा ने विद्यार्थियों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए इसके पौराणिक एवं सांस्कृतिक महत्व बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी का दिन बेहद शुभ होता है और इस दिन किसी भी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। इसी दिन से वसंत ऋतु की शुरुआत होती है। इसके अलावा बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा भी वक्ताओं की ओर से दी गई। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। सेवा भारती स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वसंत उत्सव
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : अशोक नगर स्थित सेवा भारती स्कूल में वसंत पंचमी का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। वहीं बच्चों को सेवा भारती सदस्यों द्वारा प्रसाद भी वितरित किया गया। इस अवसर पर सेवा भारती के नगर अध्यक्ष मुकेश प्रजापत, अशोक मक्कड़, दलीप सिंह बेधड़ पूर्व पार्षद, सुलतान सिंह नायक, देवीदयाल चोपड़ा सचिव, जगदीश नायक, मदन गोपाल नारंग कोषाध्यक्ष, हीरालाल गुप्ता संरक्षक, सुरेन्द्र नायक, स्कूल प्रिसीपल सुदेश ललिता, नीलम नारंग, संतोष, सुनीता, कमलेश सहित सेवा भारती के अनेक सदस्य मौजूद रहे।