हर किसी के लिए भाजपा के दरवाजे खुले नहीं है : सुभाष बराला
संवाद सूत्र टोहाना भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नई
संवाद सूत्र, टोहाना :
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नई पार्टी बनाने की चर्चा उन्होंने सुनी है, समाजहित को लेकर कोई भी पार्टी बनाए उनका स्वागत है। लेकिन उसमें निजी हित नही होना चाहिए।
यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कुलदीप बिश्नोई के घर आयकर विभाग द्वारा की गई छापेमारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह विभागीय जांच का हिस्सा थी उनकी सरकार ने आज तक कोई भी कार्रवाई बदले की भावना से नहीं की है। बराला ने कहा कि हिसार में जो प्रदर्शन किया गया था वो कुलदीप समर्थकों का प्रदर्शन था, कांग्रेस उसमें कही नहीं थी क्योंकि कांग्रेस ने भी इस कार्रवाई को जायज माना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में कामयाब नहीं हुई है, इनेलो को विधानसभा में विपक्ष की जिम्मेवारी मिली तो वे भी इसे निभाने में सफल नहीं हो पाए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने चंद्रमोहन बिश्नोई के भाजपा में आने के जवाब में कहा कि ऐसी कोई संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि हर किसी के लिए भाजपा के दरवाजे खुले नहीं है।
राजकुमार सैनी पर हमला बोलते हुए बराला ने कहा कि इस अति महत्वाकांक्षी व्यक्ति ने अपनी पार्टी बनाकर जींद उपचुनाव व लोकसभा चुनाव लड़कर देख लिया है और आगे का रास्ता वो खुद जानते हैं।