Move to Jagran APP

26 मार्च से सारी कांग्रेस दिखेगी एकजुट : अशोक तंवर

जागरण संवाददाता फतेहाबाद हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर ने श्रीराम

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 11:37 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 11:37 PM (IST)
26 मार्च से सारी कांग्रेस दिखेगी एकजुट : अशोक तंवर
26 मार्च से सारी कांग्रेस दिखेगी एकजुट : अशोक तंवर

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर ने श्रीराम सेवा समिति धर्मशाला में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

loksabha election banner

इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी तरह का मनभेद व मतभेद नहीं हैं। कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है। 26 मार्च से फरीदाबाद से शुरु होने वाली बस यात्रा में तमाम कांग्रेसी नेता एक साथ नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की 10 सीटों के जीतने पर आगे बढ़ रही है।

कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची के संदर्भ में तंवर ने कहा कि 10 संसदीय सीटों के लिए 1000 के करीब आवेदन आए हैं। सभी सीटों पर जीतने वाले उम्मीदवारों को टिकट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की 26 मार्च से प्रस्तावित बस यात्रा प्रत्येक संसदीय क्षेत्र को कवर करेगी। संसदीय क्षेत्रों में संसदीय इलाके के मुद्दे भी उठाएंगे। विधानसभा क्षेत्रों के अहम मुद्दों को जनमानस के बीच लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि 27 मार्च को सुबह बस यात्रा हिसार संसदीय क्षेत्र से होते हुए सिरसा संसदीय क्षेत्र में प्रवेश करेंगी। रात्रि ठहराव सिरसा में होगा। इसके बाद 28 मार्च को सुबह फतेहाबाद, रतिया, टोहाना व नरवाना से होते हुए यह यात्रा जींद में पहुंचेगी।

वहीं उन्होंने कहा कि वे वर्ष 2009 के आम चुनावों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसे 15 दिनों में सांसद बना दिया था। अब तो डेढ़ महीने से अधिक का समय पड़ा है। इस मौके पर ओमप्रकाश केहरवाला, रामस्वरुप रामा, शंकर पन्नू, कुलवीर बेनीवाल, जयपाल लाली, कृष्ण यादव, टेकचन्द, दीपक भिरड़ाना, कृष्णा, कालू बरसीन, सतबीर खिचड़, अरविन्द भूक्कर, अशोक भूक्कर, जगजीत हुड्डा, नरेश सरदाना, भवानी सिंह, रमेश डांगरा, राजकुमार जोति आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.