फतेहाबाद में डेरा सच्चा सौदा की कैंटीन के पास हादसा, रोडवेज बस और कार की भीषण टक्कर; दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
फतेहाबाद रोड पर डेरा सच्चा सौदा की कैंटीन के पास एक सड़क दुर्घटना में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल ...और पढ़ें
-1790331155601_m.webp)
फतेहाबाद में रोडवेज बस और कार की भीषण टक्कर। फोटो जागरण
HighLights
फतेहाबाद रोड पर डेरा सच्चा सौदा के पास हादसा।
रोडवेज बस, खच्चर रेहड़ी और रिट्ज कार में टक्कर।
मनीषा देवी और प्रेमी देवी गंभीर रूप से घायल, अग्रोहा रेफर।
संवाद सूत्र, भूना। फतेहाबाद रोड पर डेरा सच्चा सौदा की कैंटीन के निकट एक सड़क दुर्घटना में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हादसा रोडवेज बस, खच्चर रेहड़ी और रिट्ज कार के बीच हुई टक्कर के कारण हुआ। घायल महिलाओं को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अग्रोहा रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, हरियाणा रोडवेज कैथल डिपो की बस बीती रात सिरसा से कैथल लौट रही थी। जैसे ही बस भूना के फतेहाबाद रोड पर डेरा सच्चा सौदा की कैंटीन के निकट पहुंची, बस चालक ने आगे चल रही खच्चर रेहड़ी को बचाने के प्रयास में अचानक ब्रेक लगा दिए।
इस दौरान बस की खच्चर रेहड़ी से टक्कर हो गई, जिससे मनीषा देवी और प्रेमी देवी नामक महिलाएं घायल हो गईं। बस के अचानक ब्रेक लगाने के कारण पीछे आ रही रिट्ज कार भी बस के नीचे जा घुसी, जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने घायल महिलाओं को बस में बैठाया और चालक ने उन्हें भूना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
