Move to Jagran APP

गो-ग्रास अभियान में 500 स्कूलों के 60 हजार विद्यार्थियों व 10 हजार लोगों ने डाली आहूति

जागरण संवाददाता फतेहाबाद दैनिक जागरण द्वारा आयोजित किए गए गो-ग्रास संकल्प में जिले के 50

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 11:22 PM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 11:22 PM (IST)
गो-ग्रास अभियान में 500 स्कूलों के 60 हजार विद्यार्थियों व 10 हजार लोगों ने डाली आहूति
गो-ग्रास अभियान में 500 स्कूलों के 60 हजार विद्यार्थियों व 10 हजार लोगों ने डाली आहूति

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

loksabha election banner

दैनिक जागरण द्वारा आयोजित किए गए गो-ग्रास संकल्प में जिले के 500 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता था कि सुबह साढ़े 6 बजे ही कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया। खेल स्टेडियम में पहुंचे खिलाड़ियों ने गांव भोडियाखेड़ा के खेल स्टेडियम में संकल्प अभियान का श्री गणेश किया। उसके बाद तो स्कूलों में लगातार कार्यक्रम होते है। कुछ कार्यक्रम हटकर भी हुए जो सबसे के लिए मिसाल बने।

जिले में 500 स्कूलों के 60 हजार विद्यार्थियों ने प्रार्थना सभा में गो-ग्रास संकल्प लिया। अध्यापकों ने विद्यार्थियों को जानकारी दी कि हम सभी को एक रोटी गाय के लिए निकालनी है। इसके अलावा एक कटोरी अनाज भी हर दिन निकालना है। इसके अलावा 10 हजार अन्य लोगों ने भी अपनी भागीदारी दिखाई। जिले की 20 से अधिक सामाजिक संस्थाओं ने हिस्सा लिया। जागरण अभियान से प्रभावित होकर दी एक करोड़ की जमीन दान

दैनिक जागरण द्वारा चलाए जा रहे गो ग्रास अभियान से प्रेरित होकर नाढ़ोडी के 62 वर्षीय व्यवसायी सीताराम गोयल ने अपनी ढाई एकड़ जमीन गांव की गोशाला के नाम दान कर दी है। करीब एक करोड़ की कीमत की जमीन दान करने पर सीताराम गोयल ने बताया कि उसका परिवार लंबे समय से गो सेवा में लगा हुआ था। अब गायों के लिए कुछ कर गुजरने की चाहत थी। इसी बीच दैनिक जागरण द्वारा शुरू किए गो ग्रास अभियान ने उन्हें एक नई दिशा दी। इसके बाद उसने अपनी पैतृक जमीन को शुक्रवार को अपने गांव नाढ़ोडी की गोशाला के नाम पर की है। गो सेवा के लिए जागरण का अभियान बेहतरीन है। गोयल का मानना है कि गाय बचेगी तभी देश व संस्कृति बचेगी। इसी भाव के तहत उन्होंने जमीन दान दी है। न्यू सेन्चूरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्टाफ ने ली गाय गोद

गो-संकल्प अभियान की चर्चा इतनी अधिक थी कि हर कोई अलग करना चाह रहा था। गांव दौलतपुर के न्यू सेन्चूरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्टाफ ने एक गाय गोद ले ली। गाय को स्कूल में लाया गया। पहले उसकी पूजा की और बाद में इसी गाय के खाने की प्रबंधन करने की जिम्मेदारी विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों ने उठाई। अब बच्चे हर दिन अपने घर से एक रोटी लेकर आए। यह रोटी स्कूल के बाहर पड़े टब में डाली जाएगी और बाद में इसे गोशाला भेजी जाएगी। स्कूल इंचार्ज गुलाब सूंडा ने बताया कि दैनिक जागरण का अभियान शानदार रहा है। उन्हीें की प्रेरणा से यह नया कदम उठाया है। विश्व हिन्दू परिषद के सदस्य भी जुड़े

श्री विचार आश्रम सेवा दल ने गोमाता की सेवा के लिए सामूहिक संकल्प लिया। विश्व हिन्दू परिषद जिला संरक्षक स्वामी विज्ञान प्रेमानंद ने सभी सनातनी से निवेदन किया भारतीय संस्कृति संस्कार में हमारा दायित्व बनता है, कुछ भी करें गो ग्रास का प्रबंधन अवश्य करे। गोमाता की सेवा करने के लिए व्यक्तिगत व्यवस्था निर्माण में सहायक बने। इस अवसर पर स्वामी विज्ञान प्रेमानंद, स्वामी श्याम प्रेमानन्द, दीपक सरदाना भारतदीप जिला मंत्री, जिला सत्संग प्रमुख राधे आकाश, नगर अध्यक्ष हरीश वर्मा, नगर मंत्री चंद्रशेखर शर्मा, संत टोली संपर्क प्रमुख यश बत्रा मौजूद रहे। शहर की बजाए ग्रामीणों में दिखा उत्सव

अक्सर देखा जाता है कि जब भी कोई अभियान चलता है तो ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा शहरवासी आगे रहते है। लेकिन इस बार ग्रामीण क्षेत्र के लोग इस अभियान से जुड़े। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में सबसे अधिक उत्साह देखने को मिला। सुबह शुरू हुआ कार्यक्रम दोपहर बाद तक चलता रहा। अध्यापकों ने बच्चों को संकल्प दिलाने के साथ-साथ उन्हें गोवंश की रक्षा के बारे में भी बताया। इन आंकड़ों पर डाले नजर

कितने स्कूलों ने लिया भाग : 500

कितने विद्यार्थी हुए शामिल : 60 हजार

कितने लोग हुए शामिल : 10 हजार

कितनी सामाजिक संस्थाएं जुड़ी : 20 दैनिक जागरण का यह अभियान शानदार रहा है। बच्चों के अंदर कैच करने की अधिक क्षमता होती है। ऐसे में गो-ग्रास अभियान से जुड़कर कुछ सीखने को मिला है। अब घर जाकर अपने माता-पिता को बताएंगे। जिससे गो-ग्रास का प्रबंधन भी हो सकेगा। इसके लिए दैनिक जागरण की पूरी टीम बधाई के पात्र है।

दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी फतेहाबाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.