Move to Jagran APP

कृषि कानूनों के विरोध में की भूख हड़ताल

संवाद सहयोगी टोहाना केंद्र सरकार द्वारा लागू तीन कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किस

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 07:18 AM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 07:18 AM (IST)
कृषि कानूनों के विरोध में की भूख हड़ताल
कृषि कानूनों के विरोध में की भूख हड़ताल

संवाद सहयोगी, टोहाना :

loksabha election banner

केंद्र सरकार द्वारा लागू तीन कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा टाऊन पार्क के बाहर जारी भूख हड़ताल के नौवे दिन सर्व कर्मचारी संघ के 5 सदस्यों ने एक दिवसीय भूख हड़ताल में भाग लेकर उपरोक्त कानूनों को रद करने की केंद्र सरकार से मांग की।

भूख हड़ताल पर नौवें दिन सर्वकर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान प्रेम सिंह नैन, सचिव धर्मपाल गिल, राज्य कमेटी सदस्य कृष्ण, सुरेंद्र कुमार पब्लिक हैल्थ व रिटायर्ड थानेदार साहब सिंह भी उपस्थित थे।

सर्वकर्मचारी संघ प्रधान प्रेम सिंह नैन ने कृषि कानूनों को किसानों के लिए मौत का वारंट बताया व सरकार से तीनों कानूनों को रद्द करने की मांग की। वहीं सरकार को चेतावनी दी कि अगर जल्द इन कानूनों को वापिस ना लिया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

इस अवसर पर जारी आंदोलन के समर्थन में ईश्वर बूरा, जगदीश सैनी, सुभाष शर्मा, सुरेंद्र नैन, राजकुमार नैन, लाभ सिंह पब्लिक हैल्थ, राजेंद्र समैण आढ़ती, गांव लोहाखेड़ा के पूर्व सरपंच प्रेम सिंह, मोहब्बत पाल सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यापक संघ की बैठक, आंदोलन को लेकर बनाई गई रूपरेखा

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला स्तरीय बैठक प्रधान सुरजीत सिंह दुसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जिला सचिव कृष्ण नैन ने किया।

संघ के प्रेस सचिव देसराज माचरा ने बताया कि बैठक में हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के किसान आंदोलन में सहयोग, स्कूलों में कृषि कानून 2020, शिक्षा नीति 2020 और बिजली संशोधन कानून 2020 की प्रतियां जलाना, 12 जनवरी को डीसी घेराव बारे समीक्षा की गई। बैठक में राज्य संगठन सचिव धर्मेन्द्र ढांडा ने कहा कि खंड से अध्यापक संघ आंदोलन की शुरुआत करेगा। अध्यापक संघ का सर्व कर्मचारी संघ के आंदोलनों में विशेष सहयोग रहता है लेकिन अभी फरवरी, मार्च और अप्रैल में अध्यापक संघ अपने स्वतंत्र आंदोलन भी करेगा। इन प्रदर्शनों में अध्यापकों की मांगों के लिए धरना प्रदर्शन करके अध्यापकों की मांगों के लिए संघर्ष शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन बहुत ही अच्छी स्थिति में है। हम सभी अध्यापकों को कर्तव्य बनता है कि समाज में कृषि कानूनों के बारे में जागरूकता फैलाएं। किसानों का हर प्रकार से सहयोग करें।

इस मौके पर राज्य प्रधान सीएन भारती, राज्य कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बाटू, जिला प्रेस सचिव देसराज माचरा, आमंत्रित सदस्य रामनिवास वर्मा, अजीत सिंह शास्त्री, नागपुर प्रधान मुरारी लाल, सचिव सोमबीर गेदर, जाखल सचिव जगजीत सिंह, फतेहाबाद खंड प्रधान राधेश्याम, सचिव सुमेर आर्य, भूना खंड प्रधान राजकुमार, सचिव नरेश कुमार रतिया, खंड प्रधान दविदर सिंह और कोषाध्यक्ष गोपाल राम उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.