डीजीपी संधू ने कहा, भर्ती होंगे 463 सब इंस्पेक्टर और सात हजार सिपाही
हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि राज्य पुलिस में जल्द की सात हजार सिपाही अौर 463 सब इंस्पेक्टर भर्ती किए जाएंगे।
जेएनएन, फतेहाबाद। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने कहा कि हरियाणा में पुलिसकर्मियों कहा कि हरियाणा में पुलिसकर्मियों की कमी जल्द दूर की जाएगी। हरियाणा पुलिस में 7463 कर्मियों की भर्ती की जाएगी। इनमें 463 सब इंस्पेक्टर और सात हजार जवान होंगे।
वह यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस में अभी कर्मचारियों की कमी है। इसको दूर करने के लिए जल्द ही भर्ती की जाएगी। राज्य पुलिस मेें सात हजार सिपाही व 463 सब इंस्पेक्टर भर्ती किए जाएंगे। सब इंस्पेक्टरों में 63 महिलाएं शामिल होंगी।
यह भी पढ़ें: किसानों के हित में उठाए कदमों से कांग्रेस की नींद उड़ी, फैला रही झूठ : माेदी
डीजीपी बीएस संधू हरियाणा गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएस प्रसाद के साथ बुधवार को फतेहाबाद में राष्ट्रपति के आगमन पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने आए थे। 15 जुलाई को राष्ट्रपति नई अनाजमंडी में एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आएंगे। कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने के बाद उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस कर्मचारियों की कमी दूर होगी और कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।
नशे को रोकने के लिए खेलों का लिया जाएगा सहारा
एक सवाल में जवाब में उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम पुलिस के मुख्य एजेंडों में शामिल है। फतेहाबाद व सिरसा आदि जिलों में नशे की रोकथाम को लेकर पुलिस गंभीर है। पुलिस नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है और इसके साथ ही नशा पीडि़तों को जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के आदी युवाओं को खेलों में आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नशे का कारोबार करने वालों को सख्ती से निपटा जाएगा।
यह भी पढ़ें: ...तो ऐसे बच सकता है महिला क्रिकेट कप्तान हरमनप्रीत कौर का डीएसपी पद