45 एमपीएचडब्ल्यू के खिलाफ एस्मा एक्ट के तहत केस दर्ज
पिछले लंबे समय से हड़ताल पर चल रहे एमपीएचडब्ल्यू के खिलाफ एसमा एक्ट
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 10:58 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 10:58 PM (IST)
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : पिछले लंबे समय से हड़ताल पर चल रहे एमपीएचडब्ल्यू के खिलाफ एसमा एक्ट के तहत शहर थाने में शिकायत दी गयी है। सिविल सर्जन ने 45 एमपीएचडब्ल्यू के खिलाफ शिकायत दी है। पहले आठ कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों को ड्यूटी जॉइन करने के नोटिस दिए गए थे। लेकिन कर्मचारी डयूटी पर नही पहुंचे। जिसके बाद विभाग की तरफ से आठ कमर्चारियों पर मामला दर्ज करवाया गया। करीब 30 कर्मचारी काम पर लौट आये। मंगलवार शाम तक ड्यूटी पर न आने वाले 45 कमर्चारियों के खिलाफ शहर थाने में शिकायत दी गई है। उप सिविल सर्जन डॉ गिरीश ने बताया कि 45 कमर्चारियों के खिलाफ एसमा एक्ट के तहत शिकायत दी गयी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें