किसान आंदोलन में मदद के लिए कुलां से 2.80 लाख चंदा एकत्रित
कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों का संघर्ष दिल्ली में जारी है। कुलां के ग्रामीण आंदोलनरत किसानों की मदद के लिए आगे आए हैं। जिसमें विदेश में रह रहे गांव के एनआरआइ सहित ग्रामीणों ने भी मदद की है। ग्रामीणों ने मिलकर करीब 2 लाख 80 हजार रुपए किसानों की मदद के लिए दिए हैं।
संवाद सूत्र, कुलां :
कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों का संघर्ष दिल्ली में जारी है। कुलां के ग्रामीण आंदोलनरत किसानों की मदद के लिए आगे आए हैं। जिसमें विदेश में रह रहे गांव के एनआरआइ सहित ग्रामीणों ने भी मदद की है। ग्रामीणों ने मिलकर करीब 2 लाख 80 हजार रुपए किसानों की मदद के लिए दिए हैं। गांव निवासी लगभग हर परिवार ने अपनी हैसियत मुताबिक चंदा राशि दी है। चंदा एकत्रित करने के बाद गांव के किसानों का जत्था वीरवार को दिल्ली में डटे किसानों के लिए भोजन की व्यवस्था के लिए ट्रैक्टर ट्रॉलियों में आटा, तेल, घी, दाल, सब्जियां आदि आवश्यक रसद सामग्री लेकर रवाना हुआ।
गांव कुलां से जाकर इंग्लैंड में रह रहे अमित सिगला (काका) ने किसान आंदोलन में सहायता के लिए 20 हजार रुपये राशि भेजी है। अमित सिगला ने कहा किसानों के लिए उनका अटूट स्नेह है। किसान खुशहाल होगा, तभी देश खुशहाल होगा। अन्नदाता खेतों में अन्न पैदावार कर देश का पेट भरता है। वहीं कुलां से जाकर विदेश में बसे एनआरआइ कुलवीर सिंह ने आंदोलन में किसानों की मदद के लिए 11 ह•ार रुपये राशि भेजी है। कुलवीर ने कहा कि भले ही वे विदेश में रह रहें हैं, लेकिन गांव की मिट्टी से ही उनका नाता जुड़ा है। किसान आज आंदोलन करने को मजबूर हैं। किसान का बेटा हूं तो किसानी आज भी मेरा पहला धर्म है। कुलां में जन्मे विदेश में रह रहें दलजीत दयोल ने भी इस आंदोलन में 11 हजार रुपये भेजे है। उन्होंने कहा कि दूर होने के चलते हालांकि वे आंदोलन का हिस्सा तो नहीं बन सकते, लेकिन इस छोटे से सहयोग से आंदोलन में कुछ न कुछ अपनी मौजूदगी दर्ज कराने का प्रयास कर रहा हूं।