Move to Jagran APP

पर्यावरण को बचाने के लिए लगाए 100 पौधे

संवाद सूत्र भूना हरा भरा वातावरण प्राकृतिक की अनमोल देन हैं इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधेरोपित करके हरियाली कायम रखते हुए पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना चाहिए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Jul 2020 07:53 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 07:53 AM (IST)
पर्यावरण को बचाने के लिए लगाए 100 पौधे
पर्यावरण को बचाने के लिए लगाए 100 पौधे

संवाद सूत्र, भूना :

loksabha election banner

हरा भरा वातावरण प्राकृतिक की अनमोल देन हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधेरोपित करके हरियाली कायम रखते हुए पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना चाहिए। यह बात डेरा बाबा भूमण शाह के गद्दीशीन महंत ब्रह्मादास महाराज ने मोचीवाली रोड पर स्थित कंबोज धर्मशाला में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। बाबा ब्रहमदास महाराज द्वारा धर्मशाला में त्रिवेणी का पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया गया, जबकि कंबोज फार्म हाउस पर करीब 100 से अधिक पौधे रोपित करके उनकी समुचित देखभाल का संकल्प भी लिया गया।

स्वर्गीय भक्खू राम संधा व भिरावां बाई द्वारा ट्रस्ट के लिए दान की गई भूमि पर स्थापित किए गए फार्म हाउस में श्रद्धालुओं द्वारा पौधे रोपित किए गए। छायादार आम, अमरूद, नीम, बढ़ व शीशम के पौधों को पानी देकर बाबा ब्रह्मादास जी ने श्रद्धालुओं ने आह्वान किया कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, इनकी समुचित देखरेख करना भी हम सबका दायित्व बनता है। वहीं बाबा ब्रह्मादासजी द्वारा कंबोज धर्मशाला ने अपने श्रद्धालुओं को 200 से अधिक पौधे वितरित किए और घर-घर में पौधे लगाना का आह्वान किया। उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रवचन करते हुए बाबा ब्रह्मादास जी ने कहा कि प्रत्येक जीव को प्रभू परमात्मा के नाम का जाप निरंतर करते रहना चाहिए और बुरे कर्मो से दूर रहते हुए सच्चाई व अच्छाई का मार्ग अपनाना चाहिए।

इस अवसर पर नंद लाल कंबोज, सुरेश कंबोज, पूर्णचंद कंबोज, श्याम लाल कंबोज, गौद्धा राम कंबोज, भजन लाल कंबोज, हीरा लाल कंबोज, सूरज कंबोज, सुरेश कंबोज आरे वाले, रामलाल, प्रेम कंबोज आदि भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.