Move to Jagran APP

शीतलहर ने फिर से बढ़ा दी ठिठुरन

हिमाचल और उत्तराखंड में पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर औद्योगिक नगरी में गलन और शीतलहर वाली ठंड के रूप में शनिवार को नजर आया। तेज बर्फीली हवाओं ने सूरज की चमक को फीका कर दिया। बर्फीली हवाओं की वजह से धूप में भी लोगों ने ठंड महसूस की। दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Feb 2019 08:09 PM (IST)Updated: Sat, 02 Feb 2019 08:09 PM (IST)
शीतलहर ने फिर से बढ़ा दी ठिठुरन
शीतलहर ने फिर से बढ़ा दी ठिठुरन

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : हिमाचल और उत्तराखंड में पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर औद्योगिक नगरी में गलन और शीतलहर वाली ठंड के रूप में शनिवार को नजर आया। तेज बर्फीली हवाओं ने सूरज की चमक को फीका कर दिया। बर्फीली हवाओं की वजह से धूप में भी लोगों ने ठंड महसूस की। दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

loksabha election banner

औद्योगिक नगरी की सुबह की शुरुआत बदली और तेज हवाओं के साथ हुई। इस दौरान कोहरा भी छाया हुआ था। कोहरे और बर्फीली हवाओं ने जिलेवासियों को ठिठुरन का एहसास कराया। सुबह छह बजे दिन का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे और आसमान में बादल होने की वजह से सूरज दोपहर साढ़े 12 बजे दिखाई दिया। धूप में बैठने के बावजूद लोगों को ठंड हवाओं में सर्दी महसूस हो रही थी। सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन का माहौल रहा। लोगों ने घरों में और दुकानों के सामने अलाव जलाए। अगले पांच दिनों में मौसम का हाल

- सोमवार - न्यूनतम 11 डिग्री और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस

- मंगलवार - न्यूनतम 12 डिग्री और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस

- बुधवार - न्यूनतम 11 डिग्री और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस

- बृहस्पतिवार- न्यूनतम 8 डिग्री और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस

- शुक्रवार- न्यूनतम 8 डिग्री और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस बच्चों का रखें विशेष ख्याल

ठंडी हवाओं में बच्चों अस्थमा, हृदय के रोगियों, उच्च रक्तचाप रोगियों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। बच्चों को जमीन पर नहीं छोड़े और पूरे कपड़े पहना कर रखें। इसके अलावा हृदय, उच्च रक्तचाप और अस्थमा के रोगियों को सुबह की वॉक से बचना चाहिए। इसके अलावा घर से निकलने से पूर्व कानों और सिर को ढककर ही निकले। कानों के जरिए ठंड जल्दी शरीर में प्रवेश करती है।

-डॉ.प्रताप ¨सह, शिशु रोग विशेषज्ञ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.