बल्लभगढ़ पहुंचने पर यात्रा का किया स्वागत
बल्लभगढ़ पहुंचने पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 08:40 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 08:40 PM (IST)
जासं, बल्लभगढ़ : हरिद्वार से बल्लभगढ़ दशहरा मैदान पहुंचने पर प्रजापति जन चेतना यात्रा में शामिल लोगों का प्रजापति महासंघ के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। यहां से यात्रा अंबेडकर चौक से मोहना रोड होती हुई मलेरना रोड से आदर्श नगर स्थित प्रजापति महासंघ के प्रधान रामेश्वर ¨सह प्रजापति के कार्यालय पहुंची। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रधान ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य समाज की राजनीति में भागीदारी दिलाना है। 2019 के चुनाव में जो पार्टी समाज की भागीदारी सुनिश्चित करेगी समाज के लोग उसी का सहयोग करेंगे। इस मौके पर काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें