वेब वंडर वूमैन चुनीं गईं हुडा प्रशासक सोनल गोयल
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की प्रशासक और फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनल गोयल को वेब वंडर वूमैन चुना गया है। उनके पास इस बाबत निमंत्रण पत्र भी आ गया है। सोनल गोयल 200
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की प्रशासक और फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनल गोयल को वेब वंडर वूमैन चुना गया है। उन्हें इसके लिए सम्मानित किया जाएगा, उनके पास इस बाबत निमंत्रण पत्र भी आ गया है। गोयल को यह अवार्ड छह मार्च को नई दिल्ली स्थित अशोका होटल में दिया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, ट्वीटर इंडिया और ब्रेक थ्रू इंडिया नामक संस्था की ओर से किया जाएगा। गोयल को सोशल साइटों पर सामजिक मुहिम चलाने के लिए वेब वंडर वूमैन खिताब दिया जाएगा। गोयल ट्विटर के अलावा फेसबुक, इंस्टाग्राम पर भी सामाजिक मुहिम को लेकर एक्टिव रहती हैं। अवार्ड के लिए मंत्रालय के पास देशभर से ऑनलाइन 230 प्रविष्टियां पहुंची थी, जिनमें से छंटनी के बाद 56 प्रविष्टियां बची। बाद में पब्लिक वोटिग व ज्यूरी द्वारा 30 महिला शख्सियतों का चयन किया गया। इनमें आइएएस सोनल गोयल को भी चुना गया है।