वेंडिग जोन बनाने के लिए अब पार्षदों की ली जाएगी राय
शहर को रेहड़ी मुक्त बनाने के लिए नए सिरे से वेंडिग जोन तय करने की तैयारी हो रही है।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : शहर को रेहड़ी मुक्त बनाने के लिए नए सिरे से वेंडिग जोन तय करने की तैयारी हो रही है। अब इसमें पार्षदों का सहयोग लिया जाएगा। निगमायुक्त यशपाल यादव की ओर इस बाबत सभी पार्षदों को पत्र भेजा गया है। शहर में लगभग 18 हजार रेहड़ियां हैं। निजी एजेंसी ने सर्वे तैयार कर नौ वेडिग जोन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था। प्रस्ताव में उन क्षेत्रों के वेंडिग जोन को शामिल किया गया था, जिनमें यातायात व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। इसके चलते निगमायुक्त ने उक्त प्रस्ताव को रद कर दिया था। अब वार्ड कमेटी के चेयरमैन और पार्षद से वेंडिग जोन बनाने के लिए सुझाव मांगे गए हैं। साथ ही निजी एजेंसी को नए सिरे से सर्वे कराने को भी कहा गया है। इस सर्वे में पार्षद तथा प्लानिग शाखा की टीम को भी शामिल किया गया है। निगमायुक्त के अनुसार अब ऐसे क्षेत्रों में वेंडिग बनाए जाएंगे, जहां यातायात व्यवस्था पर कोई असर न पड़े।