सूरजकुंड में सार्वजनिक परिवहन सुविधा समझौते से नजदीक आए यूपी-हरियाणा
राज्य ब्यूरो, सूरजकुंड (फरीदाबाद) : उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच अब सार्वजनिक परिवहन
राज्य ब्यूरो, सूरजकुंड (फरीदाबाद) : उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच अब सार्वजनिक परिवहन सेवा का विस्तार होगा। इससे दोनों प्रदेशों में परिवहन निगम की बसें बे-रोकटोक आवागमन कर सकेंगी। सूरजकुंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष 35 साल बाद हुए इस समझौते के प्रारूप पर दोनों प्रदेशों के परिवहन मंत्रियों ने हस्ताक्षर किए। 1983 में हुए समझौते के आधार पर हरियाणा में सिर्फ 8,116 और उत्तर प्रदेश के मार्गों पर 10,362 किलोमीटर तक ही प्रतिदिन बस चल सकती थीं। इससे दोनों राज्यों के बीच काफी कम बस सेवा थी। यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत और पलवल सहित फरीदाबाद से उत्तर प्रदेश में आवागमन के लिए आए दिन बस सेवा बढ़ाने की मांग उठती थी। नए समझौते में हरियाणा को आठ गुना से ज्यादा और उत्तर प्रदेश को छह गुना से ज्यादा बसों के संचालन की अनुमति होगी।
हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार और उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव ¨सह द्वारा किए नए समझौते में उत्तर प्रदेश के 256 मार्गों पर हरियाणा की 423 बस प्रतिदिन 66,420 किलोमीटर का संचालन कर सकेंगी, जबकि हरियाणा में उत्तर प्रदेश की 522 बसों द्वारा 256 मार्गों पर 50,034 किलोमीटर संचालन प्रतिदिन हो सकेगा।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर बताया कि जनता के लिए सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इससे पहले राजस्थान, जम्मू-काश्मीर, उत्तराखंड से समझौता हो चुका है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के नागरिकों को अब मेरठ होते हुए हरिद्वार एवं ऋषिकेश, सहारनपुर होते हुए जम्मू एवं कश्मीर व मथुरा-वृंदावन जाने की सुविधा होगी।