गर्भवती महिला सहित तीन के साथ मारपीट
जासं, बल्लभगढ़: गांव सोतई में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने घर में घुसकर गर्भवती महि
जासं, बल्लभगढ़: गांव सोतई में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने घर में घुसकर गर्भवती महिला, उसके पति व ससुर के साथ मारपीट कर डाली। महिला को गंभीर हालत में बादशाह खान अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना की शिकायत पुलिस में कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव सोतई में दो परिवार के बीच कुछ दिन पहले कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर 10-15 लोगों ने 21 मार्च सुबह घर में घुसकर एक गर्भवती महिला, उसके पति व ससुर को डंडा से चोट मारकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर जाने से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। परिजनों ने गर्भवती महिला को बादशाह खान अस्पताल में भर्ती कराया। पति व ससुर को बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। थाना सदर प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि झगड़े की शिकायत मिली है। दोनों पक्षों के बीच समझौता की बात चल रही है। अगर समझौता नहीं होता है, तो मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा।