Move to Jagran APP

छह लेन मार्ग के लिए पार्क की दीवार हटी, पर नहीं बनी सड़क

गुरुग्राम नहर के छह लेन पुल के सामने पार्क की आ रही दीवार हटा दी है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Jul 2022 06:26 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jul 2022 06:26 PM (IST)
छह लेन मार्ग के लिए पार्क की 
दीवार हटी, पर नहीं बनी सड़क
छह लेन मार्ग के लिए पार्क की दीवार हटी, पर नहीं बनी सड़क

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : गुरुग्राम नहर के छह लेन पुल के सामने पार्क की आ रही दीवार को प्रशासन ने हटा दिया, लेकिन यहां पर खड़े हुए पेड़ अभी भी सड़क को चौड़ा करने बाधक बने हुए हैं। जब तक सड़क को छह लेन नहीं बनाया जाएगा, तब तक पुल का भी पूरी तरह से उपयोग नहीं हो पाएगा।

loksabha election banner

लोगों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए गुरुग्राम नहर के चार लेन पुल को सात करोड़ रुपये की लागत से छह लेन बनाया गया है। इस पुल का शुभारंभ छह मार्च 2022 को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा और विधायक नरेंद्र गुप्ता ने किया था। इस पुल के सामने सेक्टर-चार आर की पार्क की दीवार आ रही थी। इस दीवार की वजह से यहां पर सड़क को भी छह लेन नहीं बनाया गया है। सड़क को छह लेन बनाने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने नगर निगम अधिकारियों को इस पार्क की दीवार को हटाने के लिए निर्देश दिए थे। इस दीवार को प्रशासन ने हटवा दिया, लेकिन अभी तक यहां पर सड़क को छह लेन नहीं बनाया है। जब तक यहां पर सड़क को चौड़ा करके छह लेन नहीं बनाया जाता है, तब तक पुल का पूरी तरह से उपयोग नहीं हो पाएगा है। पुल से वाहन आते हैं, लेकिन नीचे आने के साथ ही ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है।

-टिकूदास अभी सड़क को चौड़ा करने के लिए प्रशासन को पार्क के पेड़ों को कटवाना पड़ेगा। ये पेड़ भी काफी बड़े हैं। इन पेड़ों के कटने के बाद ही सड़क को छह लेन बनाया जा सकता है। ये काम कब होगा, किसी को पता नहीं है।

-बिदेश्वरी दूबे हम पार्क की देख-रेख करते हैं। ये पार्क पहले एचएसवीपी का था। पार्क की दीवार को किसने हटाया है, ये उन्हें जानकारी नहीं है। मैं इसके बारे में दूसरे विभागों से पता लगाऊंगा। तब ये कहा जा सकता है कि पेड़ कब तक हटाए जाएंगे और सड़क को कौन बनाएगा।

-ओमवीर सिंह, अधीक्षक अभियंता नगर निगम फरीदाबाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.