धरने पर बैठी पीड़िता
जासं, फरीदाबाद: सदर बल्लभगढ़ थाने में दर्ज हुए गांव नीमका की एक कॉलोनी के तीन महीने पहले
जासं, फरीदाबाद: सदर बल्लभगढ़ थाने में दर्ज हुए गांव नीमका की एक कॉलोनी के तीन महीने पहले घर में घुसकर डकैती व महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी ना होने से पीड़िता सोमवार को पीड़िता परिवार के साथ बीके चौक धरने पर बैठ गई। थाना सदर बल्लभगढ़ के प्रभारी अशोक कुमार के अनुसार यह मामला महिला सेल के पास है। महिला के अनुसार 15 जनवरी की देररात किसी ने दरवाजा खटखटाया था। उसने दरवाजा खोल दिया। सामने गांव का रहने वाला राजकुमार था। आरोप है कि उसने कनपटी पर तमंचा लगाकर चुप करा दिया। कमरे के अंदर बंद कर दिया। चार पांच अन्य बदमाश और अंदर आ गए। बदमाशों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद फरार हो गए और जाते हुए नकदी तथा सोने-चांदी के आभूषण ले गए थे।