बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन का नाम राजा नाहर ¨सह रखने की मांग
फरीदाबाद में बल्लभगढ़ तक मेट्रो का ट्रायल शुरू हो गया है। इसके साथ ही बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन का नाम राजा नाहर ¨सह के नाम पर रखने की मांग उठने लगी है। अखिल भारतीय जाट महासभा ने इसके लिए रविवार को विधायक मूलचंद शर्मा को ज्ञापन दिया है। विधायक ने उनकी मांग विधानसभा सत्र में उठाने का आश्वासन दिया है।
जासं, बल्लभगढ़: बल्लभगढ़ तक मेट्रो का ट्रायल शुरू हो गया है। इसके साथ ही बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन का नाम राजा नाहर ¨सह के नाम पर रखने की मांग उठने लगी है। अखिल भारतीय जाट महासभा ने इसके लिए रविवार को विधायक मूलचंद शर्मा को ज्ञापन सौंपा है। विधायक ने उनकी मांग विधानसभा सत्र में उठाने का आश्वासन दिया है। महासभा के जिलाध्यक्ष अवतार सारंग ने बताया कि बल्लभगढ़ के राजा नाहर ¨सह 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हो गए थे। बल्लभगढ़ में राजा का महल है। उनके नाम पर क्रिकेट स्टेडियम भी है। जिसमें अंतरराष्ट्रीय खेलों का आयोजन होता रहा है। अब मेट्रो स्टेशन का नाम भी उनके नाम पर रखा जाना चाहिए। इस दौरान शहर व ग्रामीण क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।