यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राजस्थानी गायक अनवर खान ने बांधा समां
शिक्षक दिवस पर मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज में स्पिक मैके के सहयोग से संगीत कार्यक्रम आयोजित ...और पढ़ें

जासं, फरीदाबाद: शिक्षक दिवस पर मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज में स्पिक मैके के सहयोग से संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर राजस्थानी गायक अनवर खान लांगा और उनके साथियों ने अपनी गायकी से समां बांधा। एमआरआइआइआरएस के वाइस चांसलर डॉ.एनसी वाधवा ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान रूस से आया एक प्रतिनिधिनि मंडल भी मौजूद रहा। सात साल के सूफी गायक मोसिन ने गाना गाकर सभी छात्रों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। जैसे ही मोसिन ने माइक उठाया सभी छात्रों ने दिल खोल कर तालियां बजाकर उसका स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान मानव रचना के डिर्पाटमेंट ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर के छात्रों ने भी गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान प्रो-वीसी डॉ. एमके सोनी, रजिस्ट्रार आरके अरोड़ा, डीएसडब्ल्यू की एडिशनल डीन गुरजीत कौर चावला भी मौजूद थे।
