मेले में दिखा हरियाणवी फैशन का अलग अंदाज
सूरजकुंड मेला में हरियाणवी फैशन शो के नाम रही मेले की शाम रही। हरियाणा के कलाकारों के साथ थाईलैंड, भूटान, किर्गिस्तान और अफगानिस्तान के कलाकारों ने घाघरा, घाघरी, लहंगा, धोती, चादर, जैकेट पहनकर हरियाणा के पारंपरिक परिधान प्रदर्शित किए। नरवर हेरिटेज हरियाणा की ओर से आयोजित इस फैशन शो में आयुष भल्ला, हरिकेश, सुमित गर्ग, तेजेंद्र ने बड़ी खूबसूरती से हरियाणवी परिधानों को दर्शाया। कल्पना पूनिया के निर्देशन में इन कलाकारों ने विदेशी कलाकारों के साथ फैशन शो भूमिका निभाई।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : सूरजकुंड मेला में हरियाणवी फैशन शो के नाम रही रविवार मेले की शाम। हरियाणा के कलाकारों के साथ थाईलैंड, भूटान, किर्गिस्तान और अफगानिस्तान के कलाकारों ने घाघरा, घाघरी, लहंगा, धोती, चादर, जैकेट पहनकर हरियाणा के पारंपरिक परिधान प्रदर्शित किए। नरवर हेरिटेज हरियाणा की ओर से आयोजित इस फैशन शो में आयुष भल्ला, हरिकेश, सुमित गर्ग, तेजेंद्र ने बड़ी खूबसूरती से हरियाणवी परिधानों को दर्शाया। कल्पना पूनिया के निर्देशन में इन कलाकारों ने विदेशी कलाकारों के साथ फैशन शो में भूमिका निभाई। रंग बिरंगी सजी चौपाल पर हरियाणवी गीतों की गूंज भी सुनाई दी, हरियाणवी कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुति से प्रांतीय परिवेश का अहसास कराया। ग्रोवर हेरिटेज के निदेशक महा ¨सह पूनिया ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में हरियाणवी फैशन शो का आयोजन पहली बार किया गया है, इसके लिए परिधानों को तैयार करने में उन्हें लगभग एक महीना लग गया। फैशन शो में देश-विदेश के कलाकारों के साथ हरियाणा के 25 कलाकारों ने हिस्सा लिया।