विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद सूरजकुंड मेला हादसा: दुर्घटनास्थल सील, एम्यूजमेंट पार्क के सभी स्टॉल कराए गए बंद

Published: Sun, 08 Feb 2026 01:13 PM (IST)

सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में झूले के हादसे के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हादसे में इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में शनिवार शाम को झूला गिरने से ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की जान चली गई और करीब 13 लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है।

हादसे के दूसरे दिन रविवार को हादसे वाले क्षेत्र को सील कर दिया गया है। साथ ही घटनास्थल से टूटे हुए झूले को हटा दिया गया है और एम्यूजमेंट पार्क में सभी स्टॉल्स को बंद करा दिया गया है। संचालकों का आरोप है कि स्टॉल्स को दूसरी जगह भी शिफ्ट नहीं किया जा रहा है इससे हमें लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है।

WhatsApp Image 2026-02-08 at 12.10.57 PM

शनिवार को हुए हादसे के कारण आज रविवार को मेले में कम पर्यटक नजर आए। हालांकि पर्यटन विभाग व लोक संपर्क विभाग ने हादसे के बाद मेला पहले की तरह चालू रहने की सूचना जारी की है।

Faridabad Khabar (14)

एम्यूजमेंट पार्क में सभी स्टॉल्स बंद कराने के बाद का नजारा। फोटो- जागरण

सभी घायलों का हर घंटे लिया जा रहा अपडेट

उधर, उपायुक्त आयुष सिन्हा और टूरिज्म एमडी पार्थ गुप्ता ने सूरजकुंड स्थित सुप्रीम अस्पताल में भर्ती घायलों से रविवार सुबह फिर से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

Faridabad Khabar (13)

फिलहाल अस्पताल में भर्ती 8 में से 2 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, जबकि 6 का उपचार जारी है। वहीं, बीके सिविल अस्पताल में भर्ती सभी चार घायलों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। इससे पहले, उपायुक्त शनिवार देर रात घायलों व उनके स्वजन से मुलाकात करने पहुंचे थे।

झूला ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच के लिए टीम गठित

झूला टूटने के मामले की जांच के लिए एडीसी के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। यह टीम जांच करेगी कि झूला टूटने का क्या कारण रहा? शनिवार को मेले में झूला टूटने के बाद बचाव में लगे इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई थी। आज उनके शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।