यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सुप्रीम कोर्ट और क्नोर ब्रेम्स ने जीते मुकाबले
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : मानव रचना कारपोरेट क्रिकेट चैलेंज टूर्नामेंट में शनिवार

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : मानव रचना कारपोरेट क्रिकेट चैलेंज टूर्नामेंट में शनिवार को हुए मुकाबले में सुप्रीम कोर्ट ने सर्वोदय अस्पताल टीम को और क्नोर ब्रेम्स ने डीडी न्यूज की टीम को हराया।
पहले मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुप्रीम कोर्ट की टीम ने 20 ओवर में 194 रन का स्कोर बनाया। सिद्धांत ने 27 गेंद पर 47 रन की पारी खेली। इसके अलावा शिव ने 40 रन की पारी खेली। सौरव ने 18 गेंद पर 43 रन की पारी खेली। सर्वोदय की ओर से हरबंश और देवेंद्र ने 3-3 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सर्वोदय की टीम 16 ओवर में 154 रन पर आलआउट हो गई। टीम के बल्लेबाज प्रमोद ने 27 गेंद पर 47 रन बनाए। इसके अलावा देवेंद्र ने 19 रन की पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। सुप्रीम कोर्ट के शिव को मैन आफ द मैच दिया गया। वहीं दूसरे मुकाबले क्नोर ब्रेम्स की टीम ने डीडी न्यूज की टीम को 101 रनों से हराया। मानव रचना शिक्षण संस्थान के खेल निदेशक सरकार तलवाड़ ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। क्नोर ब्रेम्स की टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 302 रनों का विशाल स्कोर बनाया। निखिल ने 10 छक्के और आठ चौके की मदद से 110 रनों की शतकीय पारी खेली। मनीष अरोड़ा ने सात चौके व सात छक्के लगाकर नाबाद 93 रन बनाए। डीडी न्यूज की ओर से अमित शर्मा, विक्रांत और राजपाल ने एक-एक विकेट ली। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीडी न्यूज की टीम सात विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 201 रन ही बना सकी। तपस ने नाबाद 40 और दिव्यम ने 39 रन बनाए। क्नोर ब्रेम्स की ओर से निखिल ने तीन, कपिल ने दो और मनीष अरोड़ा ने एक विकेट ली। निखिल को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच का पुरस्कार पूर्व रणजी क्रिकेटर धनराज ¨सह ने प्रदान किया।
