भीमा-कोरेगांव ¨हसा मामले में दो महीने से नजरबंद सुधा भारद्वाज गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: मुंबई के भीमा-कोरेगांव ¨हसा मामले में आरोपित मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं दिल्ली लॉ कॉलेज की विजि¨टग प्रोफेसर सुधा भारद्वाज को पुणे पुलिस ने शनिवार को उनके चार्मवुड विलेज स्थित फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उन्हें लेकर सीधे पुणे के लिए रवाना हो गई। 1 जनवरी 201
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : मुंबई के भीमा-कोरेगांव ¨हसा मामले में आरोपित मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं दिल्ली लॉ कॉलेज की विजि¨टग प्रोफेसर सुधा भारद्वाज को पुणे पुलिस ने शनिवार को उनके चार्मवुड विलेज स्थित फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उन्हें लेकर सीधे पुणे के लिए रवाना हो गई।
एक जनवरी 2018 को पुणे के पास भीमा-कोरेगांव लड़ाई की 200वीं वर्षगांठ पर एक समारोह आयोजित किया गया था, जहां ¨हसा होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में सुधा व उसके चार अन्य साथियों पर भड़काऊ भाषण देकर ¨हसा भड़काने का आरोप है। इस मामले में 28 अगस्त को पुणे पुलिस ने सुधा को उनके चार्मवुड विलेज स्थित फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया था। तब उनके वकील की तरफ से लगाई याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी और उन्हें घर पर नजरबंद रखने के आदेश दिए थे। वह तभी से फरीदाबाद पुलिस की निगरानी में नजरबंद थीं।
शुक्रवार को सुधा ने पुणे अदालत में जमानत याचिका लगाई थी, जो रद हो गई। ऐसे में शुक्रवार रात करीब 12 बजे ही पुणे पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने फरीदाबाद पहुंच गई। रात में ही पुणे पुलिस ने सुधा की नजरबंदी अपने हाथ में ले ली। सुधा के वकीलों ने शुक्रवार को ही सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका लगा दी थी। शनिवार को वह याचिका भी रद हो गई। दोपहर 12.40 बजे पुणे पुलिस ने सुधा को गिरफ्तार कर लिया। यहां सूरजकुंड स्थित डिस्पेंसरी में मेडिकल कराकर पुलिस उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट लेकर रवाना हो गई।