यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सकारात्मक सोच से ही मिलती है सफलता
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : वाईएमसीए यूनिवर्सिटी करियर एवं परामर्श प्रकोष्ठ द्वारा कार्यश

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : वाईएमसीए यूनिवर्सिटी करियर एवं परामर्श प्रकोष्ठ द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें वैदिक क्लब ने मुख्य रूप से सहयोग किया। शिक्षा और कारपोरेट क्षेत्र में विद्यार्थियों क्षमता में सुधार कार्यशाला का मुख्य विषय था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. दिनेश कुमार और संचालन डॉ. अर¨वद गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात प्रेरक वक्ता डॉ. विवेक ¨बद्रा ने विद्यार्थियों को जीवन में उत्साह के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
दो घंटे के प्रेरक सत्र में डॉ. विवेक बिन्द्रा ने विद्यार्थियों के साथ-साथ संकाय सदस्यों को विभिन्न गतिविधियों द्वारा सत्र से जोड़े रखा। ऊर्जा से भरपूर इस सत्र ने विद्यार्थियों को जीवन में सकारात्मक सोच के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रसिद्ध बास्केटबॉल खिलाड़ी माइकल जॉर्डन तथा हॉलीवुड अभिनेता अर्नाल्ड श्वार्जनेगर के जीवन से सीखने के लिए प्रेरित किया कि कैसे उन्होंने अपने जीवन में लक्ष्य को हासिल किया। उन्होंने विद्यार्थियों के जीवन में आने वाली विभिन्न चुनौतियों तथा चुनौतियों से निपटने के उपायों के बारे में भी बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को गीता पढ़ने का सुझाव दिया तथा बताया कि गीता के ज्ञान से विद्यार्थी कैसे सीख ले सकते हैं।
