विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एमआर की छात्राओं ने खेलों में दिखाया दमखम

By JagranEdited By:
Published: Fri, 02 Feb 2018 09:22 PM (IST)

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : मानव रचना शैक्षिक संस्थान की महिला खेलकूद प्रतियोगिता में शुक्र

एमआर की छात्राओं ने खेलों में दिखाया दमखम
एमआर की छात्राओं ने खेलों में दिखाया दमखम

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : मानव रचना शैक्षिक संस्थान की महिला खेलकूद प्रतियोगिता में शुक्रवार को छात्राओं ने अपनी खूब प्रतिभा दिखाई। संस्थान के ट्रस्टी एमएम कथूरिया, संरक्षक सत्या भल्ला, उप कुलपति डॉ.एनसी वाधवा, डॉ.संजय श्रीवास्तव, ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में लगभग 350 लड़कियों ने भाग लिया। रिले रेस में प्रीति, मीनाक्षी, अंवी, नीति की टीम विजेता बनी, जबकि निदा, आकांक्षा, निशा, अबीर की टीम उपविजेता रही।

खेल निदेशक सरकार तलवाड़ के दिशा निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में सौ मीटर दौड़ में प्रथम पंकज, रनरअप नेहा जनौटी रहीं। नींबू रेस में श्वेता शर्मा प्रथम, रस्साकशी में डे स्कालर्स की टीम प्रथम और होस्टलर्स की टीम द्वितीय रही। म्यूजिक चेयर में रिया प्रथम रही। बास्केटबाल प्रतियोगिता में होस्टलर्स प्रथम व डे स्कॉलर की टीम रनरअप रही। क्रिकेट प्रतियोगिता में डे स्कॉलर प्रथम, होस्टलर्स की टीम रनरअप रही। सत्या भल्ला ने प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया।

इस दौरान डॉ. वीके महाना, डॉ. एमके सोनी, मीनाक्षी खुराना उपस्थित रहे।