Move to Jagran APP

जिलास्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : खेल विभाग की ओर से जिलास्तरीय खेल महाकुंभ की शुरुआत मंगलवार

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Sep 2017 07:46 PM (IST)Updated: Tue, 26 Sep 2017 07:46 PM (IST)
जिलास्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज
जिलास्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : खेल विभाग की ओर से जिलास्तरीय खेल महाकुंभ की शुरुआत मंगलवार से हो गई। सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर और राजा नाहर ¨सह फुटबॉल के मैदान पर भाला फेक, लंबी कूद, दौड़, चक्का फेक, जिम्नास्टिक, कबड्डी के मुकाबले हुए। खेलों यह महाकुंभ 26 सितंबर से तीन अक्टूबर तक चलेगा।

prime article banner

भाला फेक

पहले दिन के खेलों की शुरुआत महिलाओं के ओपन वर्ग से हुई। भाला फेक में 48 साल की सुनीता हुड्डा ने पहला, सपना ने दूसरा और इंदू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं लंबी कूद में डिंपल ने पहला, ज्योति ने दूसरा एवं कविता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में ज्योति ने पहला, भाविका कथूरिया ने दूसरा और अंकिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में प्रियंका ने दूसरे स्थान पर आने वाले मरियम थॉमस और तीसरे स्थान पर काबिज हुई वर्षा को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।

शॉटपुट

शिखा टांटी ने पहला, नीति फोगाट ने दूसरा और अपर्णा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 17 आयु वर्ग के मुकाबले में निशु ने सपना और सोनल को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।

दौड़

तीन हजार मीटर की दौड़ में काजल पहले, प्रियंका दूसरे और मोनिका तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में कविता ने भाविका और इंदू को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में कविता पहले, मरियम थॉमस दूसरे और मोनिका तीसरे स्थान पर रही। 800 मीटर दौड़ में रितिका पहले, प्रियंका दूसरे और रिषु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 17 आयु वर्ग के मुकाबले में 100 मीटर दौड़ में प्रज्ञा कुलश्रेष्ठ, दिव्या तिवारी और सपना ने क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में भी प्रज्ञा कुलश्रेष्ठ ने जीत का सिलसिला जारी रखा और पहला स्थान प्राप्त किया। तीन हजार मीटर दौड़ में रितिका ने पहला स्थान प्राप्त किया।

चक्का फेक

अपर्णा चौहान ने पहला, शिखा टांटी ने दूसरा और नीति फोगाट ने तीसरा स्थान हासिल किया। 17 आयु वर्ग में निशु भाटी विजेता रहीं।

जिम्नास्ट

लड़कियों के अंडर-14 वर्ग में लावंया अत्री, ईशा और मानसी ऑल राउंड जिम्नास्ट रहीं। फ्लोर एक्सरसाइज में लावंया अत्री ने पहला, ईशा ने दूसरा और तनिष्का व मानसी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। वॉ¨ल्टग टेबल इवेंट आंया गर्ग पहले, मानसी दूसरे और ईशा व लावंया संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में तन्नू ने बाजी मारी।

कबड्डी

महिलाओं की ओपन नेशनल स्टाइल कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेवला महाराजपुर की टीम पहले, राजकीय महिला पॉलीटेक्निक सेक्टर आठ दूसरे और तरुण निकेतन पब्लिक स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.