सॉफ्टबॉल खिलाड़ी मनवाएंगी लोहा
जासं, फरीदाबाद : बृहस्पतिवार से महाराष्ट्र के नागपुर में शुरू होने वाली अंडर-14 स्कूल राष्
By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Feb 2018 05:09 PM (IST)Updated: Wed, 07 Feb 2018 05:09 PM (IST)
जासं, फरीदाबाद : बृहस्पतिवार से महाराष्ट्र के नागपुर में शुरू होने वाली अंडर-14 स्कूल राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में पांच खिलाड़ी शहर का प्रतिनिधित्व करेंगी। पांचों बुधवार को नागपुर के लिए रवाना हो गई। यह प्रतियोगिता आठ से 11 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी देते हुए सॉफ्टबॉल कोच सुमनलता ने बताया कि प्रदेश की ओर से हिमांशी, गुंजन और अंजलि का चयन किया गया है। यह सभी बल्लभगढ़ स्थित ठारू राम स्कूल की छात्राएं है, जबकि मॉडर्न पब्लिक स्कूल की सृष्टि और स्नेहा का भी टीम में चयन हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें