प्लोगिग ग्रुप ने बदल दिया मेला परिसर का नजारा
अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला 16 फरवरी को समाप्त हो गया था। यहां देसी-विदेशी लाखों दर्शक आए और मेले का खूब आनंद लिया। इसके बाद पर्यटन निगम ने जहां-तहां पड़े कचरे के ढेर की सुध नहीं ली गई। रविवार को सेव अरावली संस्था के प्लोगिग ग्रुप ने ऐसा अभियान चलाया कि सूरजकुंड रोड से लेकर अंदर तक के कई इलाके को चकाचक कर दिया। इस दौरान ईकोग्रीन कंपनी की ओर से भी खूब सहयोग मिला। कंपनी ने अपनी दो गाड़ियां उपलब्ध करा दी गई थी जिससे कचरा बंधवाड़ी तक पहुंचाया जा सका। इस सफाई अभियान का नेतृत्व सेव अरावली के वेस्ट मैनेजमेंट लीडर अरुण गुप्ता ने किया। अभियान की शुरुआत सुबह करीब 7 बजे से हुई जो 2 से ढाई घंटे तक चली। इस दौरान दो ट्रक भरकर कचरा बाहर भिजवाया गया।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला 16 फरवरी को समाप्त हो गया था। यहां देशी-विदेशी लाखों दर्शक आए और मेले का खूब आनंद लिया। इसके बाद पर्यटन निगम ने जहां-तहां पड़े कचरे के ढेर की सुध नहीं ली गई। रविवार को सेव अरावली संस्था के प्लोगिग ग्रुप ने ऐसा अभियान चलाया कि सूरजकुंड रोड से लेकर अंदर तक के कई इलाके को चकाचक कर दिया। इस दौरान ईकोग्रीन कंपनी की ओर से भी खूब सहयोग मिला। कंपनी ने अपनी दो गाड़ियां उपलब्ध करा दी गई थी जिससे कचरा बंधवाड़ी तक पहुंचाया जा सका। अभियान का नेतृत्व सेव अरावली के वेस्ट मैनेजमेंट लीडर अरुण गुप्ता ने किया। स्वच्छ सवेरा से मृणालिनी गुप्ता ने विशेष सहयोग दिया। अभियान की शुरुआत सुबह करीब सात बजे से हुई जो दो से ढाई घंटे तक चली। इस दौरान दो ट्रक भरकर कचरा बाहर भिजवाया गया।
सूरजकुंड के बाहर जहां पर कार पार्किंग होती थी, वहां भी कचरा साफ किया गया। अरुण गुप्ता ने बताया कि सफाई के दौरान चारों तरफ प्लास्टिक की बोतलें, गिलास, चम्मच, खाने के समान के रेपर और पैकिग के काम मे आने वाली पॉलिथीन बिखरी पड़ी थी। अभियान में फरीदाबाद सहित गुरुग्राम व दिल्ली से आए तकरीबन 80 लोगों ने हिसा लिया। योग ही जीवन संस्था की ओर से भी सहयोग मिला। गुरुग्राम से आई विवेका भंडारी, सुनयना और उनके साथियों ने भी श्रमदान किया। गुप्ता ने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा सूरजकुंड मेला परिसर में बने शौचालयों के आसपास सफाई तक नहीं कराई थी, पर उनकी टीम ने यहां सफाई कर दी। इस दौरान संस्था के संस्थापक जितेंद्र भडाना, कैलाश बिधुड़ी, शुचिता खन्ना, संजय रॉय, यश भडाना, जितेंद्र अनंगपुर, विकास थरेजा, छवि गर्ग, योगा ही जीवन से अतुल मित्तल ने भी अपना योगदान दिया।